फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: 15 grenades and five pistols recovered by security forces from Karnah in Kupwara

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की एक और साजिश नाकाम कुपवाड़ा में हथियारों का जखीरा बरामद  

Fri, 13 Aug 2021 12:28 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 13 Aug 2021 12:28 AM IST
सार

  • 5 पिस्तौल, 15 हैंड ग्रेनेड, 5 मैगजीन, 3 डेटोनेटर, कारतूस और ब्राउन शुगर का पैकेट मिला
  •  उत्तरी कश्मीर में 24 घंटे में हथियारों की दूसरी बड़ी बरामदगी, एक दिन पहले गुरेज में मिले थे हथियार

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: 15 grenades and five pistols recovered by security forces from Karnah in Kupwara
बरामद की गई सामग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश को सुरक्षा बलों ने एक बार फिर विफल कर दिया है। इस बार उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसमें पांच पिस्तौल, 15 हैंड ग्रेनेड, 5 मैगजीन, 3 डेटोनेटर, 150 पिस्टल कारतूस और ब्राउन शुगर का एक पैकेट शामिल है। बीते 24 घंटे में उत्तरी कश्मीर में यह हथियारों की दूसरी बड़ी बरामदगी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह में एक इनपुट के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गवर्नमेंट हाई स्कूल हाजितारा करनाह के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। इससे पहले बुधवार को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपोरा जिले में एलओसी से सटे गुरेज सेक्टर के तारबल गांव में तीन एके-47 राइफल्स, 12 एके मैग्जीन, 2 पिस्तौल, 4 पिस्तौल मैग्जीन, 350 एके राउंड, 200 पिस्तौल राउंड, 18 ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद किए थे।  
विज्ञापन


15 अगस्त पर वारदात की ताक में थे आतंकी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिस तरह के डेटोनेटर और ग्रेनेड इस खेप में बरामद हुए हैं, उससे यह स्पष्ट होता है कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस समारोह या उससे पहले घाटी में अमन और शांति को भंग करने की ताक में थे, लेकिन सतर्क जवानों ने उनके नापाक मंसूबों को विफल कर दिया। बरामद हथियारों को देखकर लगता है कि यह नई खेप है। इसे सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed