{"_id":"65438261946e421d630e8e87","slug":"jammu-kashmir-12-students-hospitalised-after-fall-unconscious-during-event-in-handwara-school-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: हंदवाड़ा के स्कूल में आत्मरक्षा गुर सीखने के दौरान 12 छात्राएं हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: हंदवाड़ा के स्कूल में आत्मरक्षा गुर सीखने के दौरान 12 छात्राएं हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती
Thu, 02 Nov 2023 04:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 02 Nov 2023 04:35 PM IST
सार
सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल हंदवाड़ा में गुरुवार को आत्मरक्षा कार्यक्रम के दौरान करीब 12 छात्राएं बेहोश हो गईं। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
jammu kashmir
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल हंदवाड़ा में गुरुवार को आत्मरक्षा कार्यक्रम के दौरान करीब 12 छात्राएं बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मिर्च स्प्रे छिड़के जाने से 12 छात्र बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
आनन-फानन उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसडीएच हंदवाड़ा में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। एसोसिएट अस्पताल जीएमसी हंदवाड़ा के उपाधीक्षक डॉ. ऐजाज ने कहा कि तीन छात्रों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है और कुछ का इलाज चल रहा है। सभी छात्राएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन