{"_id":"5d9111e48ebc3e93a629aac9","slug":"jammu-kashmir-11-new-dengue-cases-till-now-117-cases-found-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 11 नए पॉजिटिव मामले आए, जम्मू-कश्मीर में अबतक 117 मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 11 नए पॉजिटिव मामले आए, जम्मू-कश्मीर में अबतक 117 मामले आए सामने
Mon, 30 Sep 2019 01:49 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
डेंगू (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 11 नए पॉजिटिव मामले सामने आने से मरीजों की संख्या बढ़कर 117 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक जनवरी से 28 सितंबर तक डेंगू के संदिग्ध मरीजों के कुल 848 ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें से 117 पॉजिटिव पाए गए हैं।
जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 36, सांबा में 29 मामले सामने आए हैं। राजोरी में 21, कठुआ में 14 और उधमपुर में पांच मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। पुंछ और रामबन में दो-दो और रियासी, किश्तवाड़ और कश्मीर घाटी से डेंगू का एक-एक मामला पॉजिटिव आ चुका है।
इनमें से दो मरीज राज्य के बाहर से है। अधिकतर मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार आ चुका है। जबकि कुछ की हालत स्थिर बनी हुई है।