{"_id":"67c0d034102aed1235014e21","slug":"jammu-je-elect-department-jammu-news-c-10-lko1027-555841-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जूनियर इंजीनियर के 292 पदों पर होगी भर्ती, तीन मार्च से ऑनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जूनियर इंजीनियर के 292 पदों पर होगी भर्ती, तीन मार्च से ऑनलाइन करें आवेदन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली विभाग में चार साल बाद जूनियर इंजीनियर 292 पदों पर भर्ती होगी। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से अधिसूचना जारी की हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन में 92 पद, जम्मू पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन में 60 पद, कश्मीर पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन में 129 और जम्मू-कश्मीर पॉवर कारपोरेशन में 11 पद हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन मार्च से शुरू होंगे। अंतिम तिथि सात अप्रैल रखी गई है। आवेदन शुल्क 600 रुपये मात्र सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति-1, अनुसूचित जनजाति-2, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्न केवल अंग्रेजी भाषा में होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों के एक-चौथाई तक नकारात्मक अंकन होगा। पदों के लिए पाठ्यक्रम अलग से अधिसूचित किया जाएगा। 292 पदों में से 111 सामान्य वर्ग के लिए, 23 अनुसूचित जाति, 29 पद अनुसूचित जनजाति-1, 29 पद अनुसूचित जनजाति-2, 24 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 12 पद एएलसी आईबी, 29 पद आरबीए और 29 पद ईडब्ल्यूएस के है। ब्यूरो