{"_id":"6817cf3e833b63db4e0da504","slug":"jammu-jda-development-area-jammu-news-c-10-lko1027-605173-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब जेडीए का और बढ़ेगा दायरा, 80 गांव होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब जेडीए का और बढ़ेगा दायरा, 80 गांव होंगे शामिल
विज्ञापन
- 652 से बढ़कर हो जाएगा 777 स्क्वेयर किमी, नगर निगम और निकाय भी आएंगे मास्टर प्लान में
- 351 नए गांव, रिंग रोड, एनएच किनारे बसेंगे आधुनिक तरीके से, शहरों में बनेगे फ्लैट और कॉलोनियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी अपने दायरे को बढ़ाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान 2032 में आंशिक संशोधन किए जा रहे हैं। इनको अंतिम रूप देने की तैयारी है। हाईवे किनारे विकास, नए जुड़े गांवों, हाउसिंग कॉलोनियां और अन्य विकास कार्यों के चलते यह फैसला लिया गया है।
अब सांबा के लंगर गांव से दायरा बढ़ाकर बन गांव तक हो गया है। इसी तरह आरएस पुरा से निहालपुर तक, अखनूर रोड से वर्न गांव, रिंग रोड से एक किलोमीटर आगे तक दायरा जुड़ा है। इसके अलावा अब नगर निगम जम्मू, म्यूनिसिपल कमेटी बाड़ी ब्राह्मणा, बिश्नाह, विजयपुर और घोमन्हासा भी मास्टर प्लान के दायरे में आएंगी।
यहां पर भी जेडीए अपने प्रोजेक्ट बनाएगा और विकास करवाएगा। हालांकि, पहले जेडीए नगर निगम सीमा से बाहर काम कर रहा था। प्लान लागू होने के बाद नई बाउंडरी लाइन जेडीए की ओर से लागू होंगे। इसके अंदर जेडीए विकास करवाएगा। आने वाले समय में जेडीए का दायरा 652 से बढ़कर 777 स्क्वेयर किमी. हो जाएगा। यानी 125 किमी. स्क्वेयर किमी. दायरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
जेडीए ने 80 से ज्यादा गांवों को नए मास्टर प्लान में लिया है। कुल 351 के करीब गांव जेडीए के अधीन होंगे। यहां पर विकास कार्य के लिए एनओसी लेना जरूरी होगा। घरों के आसपास सेटवैक भी छोड़ना होगा। बिना एनओसी बनने वाले घरों पर कार्रवाई की जाएगी। मास्टर प्लान लागू करने के लिए प्रस्ताव को कैबिनेट भेजा जा रहा है। इसके बाद नए बदलावों को लागू किया जाना है।
-- -- -- -- -- -- -- -
गांवों की आधी बाउंडरी जेडीए तो आधी पंचायती राज विभाग के पास
20 से ज्यादा गांव ऐसे हैं, जिनकी आधी बाउंडरी जेडीए के अधीन जबकि आधे ग्रामीण में आते हैं। इन गांवों को भी जेडीए ने मास्टर प्लान में लिया है। अब पूरे गांवों को लाभ मिलेगा। पहले बाउंडरी के कारण जेडीए कार्रवाई नहीं कर पाता था। इस कारण एनओसी देने में भी परेशानी आती थी।
-- -- -- -- -- --
कोट
मास्टर प्लान लागू होने से नगर निगम का दायरा 125 स्क्वेयर किमी. बढ़ेगा। नए गांव, रिंग रोड किनारे बसाई जाने वाली कॉलोनियों और अन्य फ्लैट प्रोजेक्टों के कारण दायरा बढ़ेगा। पहले 652 स्क्वेयर किमी. दायरा था।
-गारबी रशीद, डायरेक्टर, लैंड मैनेजमेंट