फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: IT department reached at liquor factory of Talab Tillo jammu and Samba for Survey

जम्मू: बड़े कारोबारी की दो शराब इकाइयों और होटल में आयकर सर्वे, दस्ताबेज जब्त, दो दिन छुट्टी पर भेजे कर्मचारी

Thu, 23 Nov 2023 04:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 04:44 PM IST
सार

जम्मू के तालाब तिल्लो और सांबा की शराब फैक्ट्री में दबिश दी। बताया जा रहा है कि जम्मू के ज्यूल स्थित एक होटल और हरियाणा में शराब फैक्ट्री में सर्वे के लिए विभाग की टीमें पहुंची हुई हैं।

विज्ञापन
Jammu: IT department reached at liquor factory of Talab Tillo jammu and Samba for Survey
जम्मू - फोटो : संवाद

विस्तार

आयकर में वित्तीय अनियमितता के मामले में आयकर विभाग के इनवेस्टिगेशन विंग ने जम्मू और सांबा में शराब कारोबारी की फैक्टरी और होटल में छापेमारी की। बुधवार सुबह छह बजे पंजाब से पहुंची टीम ने कार्रवाई शुरू हुई जो 12 घंटे से भी ज्यादा समय से जारी है। टीम ने शराब फैक्टरी के कर्मचारियों से पूछताछ की और जरूरी दस्तावेजों की जांच की।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने जम्मू के तालाब तिल्लो और सांबा के औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में दीवान मॉडर्न ब्रुअरीज और ज्यूल स्थित होटल सिटी सेंटर में एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई छापेमारी से कारोबारी, उसके परिवार और साझेदारों में हलचल तेज हो गई। तालाब तिल्लो फैक्टरी में आयकर विभाग की टीम ने कारोबार से जुड़े एक-एक दस्तावेज को खंगाला। 
विज्ञापन


पंजाब नंबर छह छह गाड़ियों में पहुंची आयकर विभाग की टीम ने आते ही फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों के फोन ले लिए। जांच के दौरान किसी को फैक्टरी से बाहर नहीं जाने दिया गया। वहीं ज्यूल चौक में होटल सिटी सेंटर में भी टीम ने सर्वे किया। टीम ने होटल के अंदर करीब दस घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और आईटीबीपी के जवान तैनात रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम मंगलवार की देर रात पंजाब से निकली थी। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम ने खरीद-बिक्री के जुड़े एक-एक दस्तावेज को खंगाला। इसके अलावा बैंक खातों, एफडी, जमीन संबंधित खरीद-बिक्री के दस्तावेज, रियल इस्टेट से जुड़े अभिलेख, लैपटॉप व कंप्यूटर हार्डडिस्क, डायरी, रजिस्टर आदि को कब्जे में लेते हुए जांच की। फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों ने कहा कि हमें दो दिन की छुट्टी दी गई है। 


1963 में जम्मू में शुरू हुई थी दीवान मॉडर्न ब्रुअरीज

दीवान मॉडर्न ब्रुअरीज लिमिटेड 12 फरवरी, 1963 को शुरू हुई थी। दीवान का प्रमुख उत्पाद बीयर ब्रांड गॉडफादर है। 1984 में इसको लांच किया गया था। ग्रुप ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी शराब की भठ्ठी स्थापित की है। प्रेम दीवान डेवन्स मॉडर्न ब्रुअरीज के प्रबंध निदेशक हैं। प्रेम के पिता दीवान ज्ञान चंद के पास किसी समय जम्मू में शराब की कुछ दुकानें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed