{"_id":"64973e01b81c41dd80008be3","slug":"jammu-infiltration-failed-on-loc-in-poonch-three-terrorists-killed-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch: पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ नाकाम, मारे गए तीन आतंकी, मुठभेड़ में घायल जवान अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch: पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ नाकाम, मारे गए तीन आतंकी, मुठभेड़ में घायल जवान अस्पताल में भर्ती
Sun, 25 Jun 2023 12:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:07 PM IST
सार
सेना के व्हाइट नाइट कोर ने ट्ववीट कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में घायल हुए एक जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमान अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के पुंछ जिले में एलओसी पर चक्का दा बाग में शुक्रवार की देर रात को सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए तीन घुसपैठिए को मार गिराया। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने ट्ववीट कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में घायल हुए एक जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमान अस्पताल भेजा गया है। भारी बारिश के बीच भी दिनभर एलओसी पर तलाशी अभियान चलता रहा। इस महीने एलओसी से घुसपैठ की कोशिश में अब तक 15क आतंकियों को मार गिराया गया है।
गुलपुर सेक्टर के चक्का दा बाग के रेंजर नाले में शुक्रवार की देर रात सेना के जवानों ने देखा कि घने कोहरे की आगोश में तीन आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान जवानों ने उन्हें ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेरा रखा था।
सुबह पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शाम को बारिश के बीच भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा। इस बीच व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट किया कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना व जम्मू कश्मीर ने ऑपरेशन रेशम चलाते हुए कृष्णाघाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया। इसमें एक जवान घायल हो गया। तीन आतंकी एलओसी के पास गिरे दिखे।
विज्ञापन
सेना के अनुसार इस दौरान क्रॉस फायरिंग में एक जवान जख्मी हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को उसे एयरलिफ्ट कर कमान अस्पताल पहुंचाया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को ही कुपवाड़ा जिले के माच्छिल सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए चार आतंकियों को मार गिराया गया था।