फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu in grip of cold wave, minimum temperature of 9.7 degrees, mercury below zero in Kashmir

जम्मू-कश्मीर: शीत लहर की चपेट में जम्मू, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री, कश्मीर में पारा शून्य से नीचे

Sat, 27 Nov 2021 12:36 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 12:36 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में लगातार कडाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार इसमें और इजाफा होगा। नवंबर माह के अंत में ही जम्मू का तापमान 9.7 डिग्री तक चला गया है। 
 

विज्ञापन
Jammu in grip of cold wave, minimum temperature of 9.7 degrees, mercury below zero in Kashmir
जम्मू में छाई रही धुंध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच घाटी शीत लहर की चपेट में हैं। यहां पर रात का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिन में मौसम साफ रहने से धूप निकलने से जहां कुछ राहत मिल रही है वहीं, रात को ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। वहीं, शुक्रवार को सुबह के समय धुंध भी पड़ी रही, जिस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


उधर, श्रीनगर संभाग के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्थल जमने लगे हैं। लेह और कारगिल में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट आएगी। राजधानी श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में रात का पारा माइनस 3.3 और गलमर्ग में माइनस 1.8 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ ठंडक का अहसास बढ़ा है। जिले में सुबह और रात में सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। यहां दिन का तापमान 23.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.8, बटोत में 5.7, कटड़ा में 9.2 और भद्रवाह में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.5 और दिन का पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed