{"_id":"606eb2284b1b43060c206c33","slug":"jammu-iim-convocation-will-be-held-tomorrow-148-meritorious-students-will-get-mba-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू आईआईएम का दीक्षांत समारोह कल, 148 मेधावियों को मिलेगी एमबीए की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू आईआईएम का दीक्षांत समारोह कल, 148 मेधावियों को मिलेगी एमबीए की डिग्री
Thu, 08 Apr 2021 01:05 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:05 PM IST
सार
- कोरोना के चलते समारोह में 200 लोग ही आएंगे, सोशल मीडिया पर होगा लाइव प्रसारण
- उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायूड के अलावा उपराज्यपाल भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) का तीसरा और चौथा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को होगा। इस दीक्षांत समारोह में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। कैनाल रोड स्थित आईआईएम के कन्वेंशन सेंटर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 148 मेधावियों को एमबीए की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में 2018-20 बैच के 58 जबकि 2019-21 के 90 विद्यार्थियों को एमबीए की डिग्री दी जाएगी। कोविड को देखते हुए इस बार दीक्षांत समारोह में 200 लोगों को आने की अनुमित होगी। समारोह का एनआईसी के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। आईआईएम जम्मू के निदेशक
विज्ञापन
प्रो. बीएस सहाय ने कहा कि कोविड के कारण पिछले वर्ष दीक्षांत समारोह नहीं हो पाया था। इसके कारण इस बार तीसरे और चौथे दीक्षांत समारोह का एक साथ आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुल 148 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के रूप मे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा जाने वालों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, 11 करोड़ जारी
इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईएम के अध्यक्ष डॉ. मिलिंद कांबले भी मौजूद रहेगे। आईआईएम जम्मू ने 2016 एमबीए और 2020 में पीएचडी में कार्यक्रम शुरू किया था।
इसके साथ आईआईएम जम्मू अकादमिक वर्ष 2021-22 में दो नए कार्यक्रम शुरू कर रहा है, इनमें पांच साल का एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन (आईपीएम) और कार्यकारी एमबीए इन ब्लेंडेड मोड शामिल हैं। आईपीएम कार्यक्रम में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले जीपमैट की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मिलेगा।