{"_id":"606eaeacfc4e4a06ba2d844d","slug":"jammu-kashmir-facilities-to-increase-for-pilgrims-going-to-amarnath-11-crore-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा जाने वालों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, 11 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा जाने वालों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, 11 करोड़ जारी
Thu, 08 Apr 2021 12:50 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 28 जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2021 में शिव भक्तों के लिए उचित प्रबंधों को प्रदेश प्रशासन ने 11 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई है। यात्रा के लिए नोडल विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे पर्यटन विभाग को संबंधित विभागों के साथ मिलकर यात्रा की आवश्यक कार्य योजना वित्त विभाग को भेजने को कहा गया है।
amarnath yatra
- फोटो : अमर उजाला
वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त अरुण कुमार मेहता ने एक आदेश जारी कर संबंधित विभागों से अमरनाथ यात्रा के लिए समय पूर्व सभी इंतजामों को सुनिश्चित बनाने को कहा है। अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए उक्त राशि नए चालू वित्त वर्ष से उपलब्ध करवाई गई है। इस धनराशि का उपयोग नियमों के तहत किया जाएगा। बजट में उपलब्ध धनराशि के तहत ही कार्य करवाए जाएंगे।
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इन कार्यों के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और वित्त विभाग से मंजूरी लेनी होगी। इस साल यात्रा में अनुमानित 6 लाख यात्रियों के आने की उम्मीद है। हालांकि देशभर में कोविड की दूसरी लहर को देखते हुए कई चुनौतियां भी हैं। यात्रा के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। विभिन्न बैंक शाखाओं में रोजाना बड़ी संख्या में पंजीकरण के लिए यात्री पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra
सलाहकार ने अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों का जायजा लिया
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने बुधवार को नुनवान बेस कैंप, पहलगाम का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा 2021 के सुचारू संचालन के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने बुधवार को नुनवान बेस कैंप, पहलगाम का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा 2021 के सुचारू संचालन के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन
amarnath yatra
उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आधार शिविर के साथ ट्रैक मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। स्वच्छ शौचालय सुविधाओं को सुनिश्चित बनाया जाएगा। ठोस कचरा निपटान प्रबंधन पर काम किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों के लिए लंगर सेवाओं, बिस्तर, तंबू सेवा आदि में गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू एयरपोर्ट से आतंकी शाहिद नवीद गिरफ्तार, जम्मू कोर्ट में होगी पेशी
यह भी पढ़ें- जम्मू एयरपोर्ट से आतंकी शाहिद नवीद गिरफ्तार, जम्मू कोर्ट में होगी पेशी