फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu high court ask airport authority of india to submit report on night landing on jammu airport

जम्मू एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग को लेकर हाईकोर्ट सख्त, एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को दिया यह फरमान

Thu, 07 Feb 2019 10:58 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 07 Feb 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
jammu high court ask airport authority of india to submit report on night landing on jammu airport
- फोटो : फाइल
हाईकोर्ट ने जम्मू एयरपोर्ट पर विमान सेवा बढ़ाने और नाइट लैंडिंग पर एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया से जवाब मांगा है। दोनों के बारे में स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है। एडवोकेट रवि अबरोल ने जम्मू एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए जनहित याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस ताशी रबस्टन की खंडपीठ ने इस मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले पर एयरपोर्ट अथारिटी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। इसके बाद अदालत ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। साथ ही इस मामले पर अमल करने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


खंडपीठ ने महसूस किया कि जब यह याचिका दायर हुई तो अथारिटी ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थी। इंस्पेक्शन रिपोर्ट भी सौंपी थी। बताया था कि वह इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर जम्मू में भी सुविधाओं को बढ़ा रहे हैं। खंडपीठ ने यह भी महसूस किया कि सरकार जम्मू एयरपोर्ट पर रात के समय विमान सेवा शुरू कराने में असफल हुई है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को अगली तारीख पर इसका जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed