फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, heighcourt, farewell

Jammu News: फुल कोर्ट रेफरेंस में मुख्य न्यायाधीश को दी विदाई

विज्ञापन
jammu, heighcourt, farewell
मुख्य न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ भेंट करते उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश  स्रोत - सूचना विभाग 
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान को विदाई देने के लिए बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित किया था। उनके साथ ही न्यायाधीश पुनीत गुप्ता को भी विदाई दी गई। समारोह में उच्च न्यायालय सभी न्यायाधीश और कर्मचारी, अधिवक्ता और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, अधिकारियों, जिला न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के सभी कामकाजों में उन्हें हमेशा सभी का पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन

न्यायाधीश पुनीत गुप्ता ने भी अपने विदाई भाषण में बार और बेंच का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी न्यायाधीश बार और बेंच के सहयोग के बिना काम नहीं कर सकता। समारोह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव कुमार, वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता मोनिका कोहली और बार एसोसिएशन के प्रधान निर्मल कोतवाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अतुल श्रीधरन, उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, प्रदेश के मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रमुख सचिव, डीजीपी, भारत के उप सॉलिसिटर जनरल, जम्मू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी मौजूद रहे। इसके अलावा उच्च न्यायालय की श्रीनगर विंग के अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ता वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed