फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, dengue

Jammu News: निजी लैबों पर नकेल ने डेंगू के कहर पर पाया काबू

विज्ञापन
jammu, health, dengue
- 34 लैबों में 1360 परीक्षण, 870 मामले पकड़ में आए, तत्काल सार्वजनिक कार्रवाई से प्रसार रुका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में इस साल निजी लैबों (प्रयोगशालाओं) पर नकेल ने डेंगू को काफी हद तक फैलने से रोक दिया। प्रदेश की 34 निजी लैबों में 1360 से अधिक परीक्षणों में 870 (कुल मामलों पर 65 प्रतिशत) के करीब डेंगू के मामले पकड़ में आए, जिससे तत्काल सार्वजनिक कार्रवाई संभव हो पाई। इससे डेंगू संक्रमण की शृंखला को तोड़ने में मदद मिली। इस साल औपचारिक तौर पर सिर्फ एक ही डेंगू पीड़ित (महिला) की मौत हुई।
पिछले साल के अनुभव को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैबों को डेंगू के परीक्षण एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म (आईएचआईपी) पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया। इस बीच कई लैबों ने डेंगू परीक्षण रिपोर्ट को छुपाने की कोशिश भी की, जिससे सार्वजनिक स्तर पर ऐसे मामले पकड़ में आने पर संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला स्तर पर दोषी लैब प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पिछले साल बड़ी संख्या में डेंगू के मामले स्वास्थ्य विभाग में रिपोर्ट नहीं हो पाए थे। ये अधिकांश मामले निजी लैबों से होकर निकले थे और लोग खुद ही इलाज करते रहे। इससे पीड़ितों के प्रभावित क्षेत्रों तक स्वास्थ्य टीमें नहीं पहुंच पाईं और डेंगू रोकथाम को सुनिश्चित नहीं बनाया जा सका। इससे तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाई न होने से कई पीड़ितों की हालत अधिक खराब हुई और वे अति गंभीर अव्यवस्था में अस्पतालों में पहुंचे। स्टेट मलेरियालाॅजिस्ट डाॅ. डीजे रैना के अनुसार, इस साल हमें डेंगू के प्रसार को बढ़ने से रोकने में सफलता मिली, क्योंकि निजी लैबों में आए नतीजों पर तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। डेंगू की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्तर संयुक्त प्रयास की जरूरत है।
विज्ञापन

-------
नगर निगम क्षेत्र में 90 प्रतिशत तक
मामले मिले, जम्मू सबसे प्रभावित
इस साल डेंगू के अब तक 6255 मामले मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 3788 मामले (60 प्रतिशत) जम्मू जिले से हैं। जम्मू जिले से मिले कुल मामलों में 90 प्रतिशत नगर निगम क्षेत्र से हैं, जबकि निगम क्षेत्र से बाहर सिर्फ 10 प्रतिशत ही मामले मिले। जिले में कोट ब्लाॅक सबसे अधिक प्रभावित रहा। पिछले साल नगर निगम क्षेत्र से 63 स्थानों पर ही डेंगू के मामले मिले थे, जबकि इस साल 139 स्थानों में ये मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पिछले चार हफ्तों के डेंगू के मामले
20 अक्तूबर (सप्ताह के अंत तक) 736
27 अक्तूबर -734
तीन नवंबर - 510
10 नवंबर - 707
-------
वर्ष 2024 - 6255 मामले, एक मौत
वर्ष 2023 - 6403 मामले, 10 मौतें
वर्ष 2022 - 8269 मामले, 18 मौतें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed