{"_id":"678ac374bc4d8760250f86fa","slug":"jammu-guru-ravidas-birtday-jammu-news-c-10-lko1027-525641-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव 12 को, नौ को निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव 12 को, नौ को निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारियां शुरू, लोहड़ी मिलन समारोह में दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव 12 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में नौ फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी आल जेएंडके गुरु रविदास सभा हेडक्वार्टर कृष्णा नगर के समन्वयक आरसी भसीन ने लोहड़ी मिलन समारोह में दी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा कृष्णा नगर गुरुद्वारे से शुरू होगी। इसके बाद ज्यूल चौक, सिटी चौक, इंदिरा चौक, रघुनाथ बाजार, विवेकानंद चौक, प्रेम नगर से बाहु फोर्ट गुरुद्वारे तक निकाली जाएगी। उन्होंने लोगों से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
शोभायात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस दौरान उन्होंने सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए समाजहित में काम करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभा में कोई विवाद नहीं है। लोगों की सहमति से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएल संगोत्रा, प्रो. जीएल थापा, टीसी भगोरिया, जोगिंद्र पाल, देव राज, गौरव रविदासिया, सुरजीत सिंह, तरसेम सिंह, जितेंद्र, कुलदीप राज और शाम लाल मौजूद रहे।