फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, guru nabha dass

लोग गुरु नाभा दास के बताए मार्ग का करें अनुसरण : जुगल

विज्ञापन
jammu, guru nabha dass
महाशा सदर सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सांसद जुगल किशोर और अन्य
जेएंडके महाशा सदर सभा डोगरा की ओर से डोगरा हाल में जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

कहा- राष्ट्र के उत्थान के लिए हमेशा एकजुट रहना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोगों को गुरु नाभा दास द्वारा बताए गए समानता के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। राष्ट्र के उत्थान के लिए हमेशा एकजुट रहना चाहिए। यह अपील जेएंडके महाशा सदर सभा डोगरा की ओर से डोगरा हाल में गुरु नाभा दास की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा ने की।
उन्होंने बताया कि ऑल जेएंडके महाशा सदर सभा शहर के सबसे पुराने संगठनों में से एक है और वर्षों से समुदाय की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने सभा को पेश आ रही समस्याओं को भी सुना और आश्वासन दिया कि सभा के विकास के लिए सर्वोत्तम संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

समारोह में समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों, अनुसूचित जाति और अन्य समुदायों के व्यक्तियों की उत्साही भागीदारी देखी गई। सभा के अध्यक्ष एनडी राजवाल ने गुरु नाभा दास जी के जीवन, आध्यात्मिक शिक्षाओं और सामाजिक सुधार प्रयासों पर प्रकाश डाला। साथ ही लोगों को भक्ति, समानता और सेवा के उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष एमएसएस काली दास ने भी सभा के चल रहे कार्यों और मिशन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि ऑल जेएंडके महाशा सदर सभा के आशीर्वाद और समर्थन से वह विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारा कर्तव्य है कि हम विकास के बारे में सोचें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद डा. अक्षय, रमन शर्मा, देव राजवल, स्वाति शर्मा, अरुण मनमोत्रा, सुरेश सलगोत्रा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed