फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, government, road

Jammu News: संतोख विहार से कुंजवानी तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
jammu, government, road
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने रखी आधारशिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकार प्रदेश में विकास करवाने के लिए बचनबद्ध है। प्रयास है कि घरद्वार पर ही सेवाएं लोगों को दी जाएं। यह बातें उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने संतोख विहार से कुंजवानी सड़क परियोजना और संपर्क मार्गों के लिए आधार आधारशिला रखने के दौरान कहीं। सड़क बनने से गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने चट्ठा में 12.67 रुपये की अनुमानित लागत से बनाए जा रहे भैंस फार्म के काम की प्रगति का जायजा लिया। परियोजना को पूरा करने के लिए निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने प्रगति का आकलन करने और किसी भी बाधा को दूर करने के लिए चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के साथ डीआईक्यूसी अधिकारियों की एक टीम मौजूद रही। जिसने निर्माणाधीन परियोजना के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का मौके पर जाकर मूल्यांकन किया। बुनियादी ढांचे के विकास के अलावा उपमुख्यमंत्री ने पर्यावरण मानदंडों के पालन का मूल्यांकन करने के लिए कई खनन स्थलों का दौरा किया। उन्होंने खनन पर सख्ती करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों और हितधारकों से संसाधनों को निकालते समय पारिस्थितिक संतुलन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान कहा कि सरकार सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed