{"_id":"627a09f1a9142402f5592d60","slug":"jammu-gmc-patient-refused-to-treat-due-to-black-color-family-ruckus-outside-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगभेद: काला रंग बता कर इलाज से किया मना, जीएमसी के बाहर परिवार का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगभेद: काला रंग बता कर इलाज से किया मना, जीएमसी के बाहर परिवार का हंगामा
Tue, 10 May 2022 12:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 10 May 2022 12:16 PM IST
सार
जम्मू मेडिकल कॉलेज में रंगभेद का मामला सामने आया है। नगरोटा से आए एक परिवार का आरोप है कि उनके मरीज को 'काला' कह कर संबोधित किया गया और उन्हें इलाज देने से मना कर दिया गया। इसे लेकर परिवार ने कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन
GMC Jammu
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के बाहर मंगलवार को एक परिवार ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि उनके मरीज को काला रंग बता कर इलाज करने से मना कर दिया गया। परिवार के लोग नगरोटा से मरीज को लेकर जीएमसी में इलाज के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने मरीज के साथ अस्पताल के बाहर अपना कड़ा रोष जताया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के दोषी अधिकारियों को निष्कासित किए जाने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पहले उन्हें बताया गया कि उनके मरीज को हार्ट अटैक आया है और फिर उनसे दस हजार रुपये भी लिए गए। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उनका रंग काला है और उन्हे इलाज नहीं मिलेगा। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने परिवार से बातचीत कर रही है और उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन