फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: former minister Lal Singh in custody ruckus from ED office to GMC after his arrest

जम्मू: पूर्व मंत्री लाल सिंह की हिरासत में मनेगी दिवाली, गिरफ्तारी के बाद ईडी कार्यालय से जीएमसी तक हंगामा

Thu, 09 Nov 2023 03:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 09 Nov 2023 03:35 PM IST
सार

जीएमसी में उपचार के बाद लाल सिंह ने कहा कि उनका न तो उचित इलाज हुआ है और न ही टेस्ट किए गए हैं। शरीर में दर्द होने के बाद भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। वहीं, ईडी पर डॉक्टरों पर दबाव डाल कर स्वस्थ बताने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Jammu: former minister Lal Singh in custody ruckus from ED office to GMC after his arrest
पूर्व मंत्री लाल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट के लिए भूमि खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री एवं डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह की दिवाली इस बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में ही मनेगी। गिरफ्तारी के बाद से पूर्व मंत्री के समर्थकों की ओर से ईडी कार्यालय से लेकर जीएमसी तक दिनभर हंगामा होता रहा। दिनभर सियासत गरमाई नजर आई।

विज्ञापन


मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद देर रात पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। रक्तचाप बढ़ने पर उन्हें गांधीनगर अस्पताल लाया गया, जिसके बाद जीएमसी ले गए। बुधवार को नौ घंटे उपचार के बाद ईडी ने उन्हें फिर हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर सात दिन के लिए रिमांड पर लिया गया। 
विज्ञापन


उपचार के बाद क्या बोले लाल सिंह

जीएमसी में उपचार के बाद उन्होंने कहा कि उनका न तो उचित इलाज हुआ और न ही टेस्ट किए गए। शरीर में दर्द होने के बाद भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। वहीं, ईडी पर डॉक्टरों पर दबाव डाल कर स्वस्थ बताने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को देर रात गिरफ्तारी के बाद चौधरी लाल सिंह को ईडी कार्यालय रखा गया था। सुबह तीन बजे उच्च रक्तचाप की समस्या के चलते उन्हें गांधी नगर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर किया गया। सुबह करीब पांच बजे से दोपहर बाद करीब तीन बजे तक उपचार हुआ। 

जीएमसी के बाहर आने पर उन्होंने ईडी पर आरोप लगाया कि डॉक्टरों पर दबाव बनाया गया है, जरूरी टेस्ट नहीं किए, सुबह जीएमसी में आने के बाद से दोपहर तक एडमिशन फाइल तक नहीं बनाई गई और इमरजेंसी में ही उपचार किया गया। ईडी ने डॉक्टरों पर दबाव डाल कर लिखवाया है कि मरीज सीटी स्कैन नहीं करवाना चाहता है। 

उच्च रक्तचाप के कारण चौधरी लाल सिंह की आंख में खून का क्लाट बन गया था। दोपहर बाद तीन बजे ईडी ने पूर्व मंत्री को फिर हिरासत में ले लिया। उधर, इस दौरान जीएमसी के बाहर ईडी के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

गिरफ्तारी से राजनीति गरमाई

पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह की मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तारी से राजनीति गरमा गई है। विपक्षी पार्टियों ने तो अभी तक चुपी साधी हुई है, लेकिन डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रही है। दो दिनों तक ईडी कार्यालय नरवाल और उसके बाद बुधवार को जीएमसी जम्मू राजनीति का अखाड़ा बना रहा।

चौधरी लाल सिंह को इलाज के जीएमसी लाने की सूचना के बाद उनके समर्थकों का वहां जुटना शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक जीएमसी में मरीज कम और समर्थक ज्यादा दिखाई दिए। समर्थकों ने लाल सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की और केंद्र में बैठे प्रदेश के बड़े नेता के इशारे पर खेल करने का आरोप लगाया है। 

समर्थकों का कहना था कि लोकसभा चुनाव में हार के डर के चलते पूर्व मंत्री को फंसाया जा रहा है। जीएमसी में सही उपचार नहीं किया गया। ईडी ने डॉक्टरों पर दबाव बनाया। उनके जरूरी मेडिकल टेस्ट तक नहीं करवाए। यह सब पूर्व मंत्री को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। अगर वह भाजपा में शामिल हो जाते तो उन्हें यह सब नहीं देखना पड़ता। सरकार जितना जोर लगा ले वह जनमानस के नेता हैं और उनके दबाव में नहीं टूटेंगे।

हर्ष देव सिंह मिलने पहुंचे

पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह बुधवार को चौधरी लाल सिंह मिलने जीएमसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विपक्षी नेताओं को दबाया और डराया जा रहा है। आगामी चुनावों में भाजपा का पत्ता साफ होगा। भाजपा विश्व की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। उन्होंने कहा कि चौधरी लाल सिंह को उचित इलाज मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed