फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: former minister Chaudhary Lal Singh shifted to GMC due to deteriorating health

जम्मू: स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते चौधरी लाल सिंह को जीएमसी में किया गया शिफ्ट

Wed, 08 Nov 2023 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 08 Nov 2023 12:42 PM IST
सार

चौधरी लाल सिंह को जम्मू में सैनिक कॉलोनी से गिरफ्तार किया। बुधवार तड़के सुबह साढ़े तीन बजे लाल सिंह को स्वास्थ्य की जांच के लिए जम्मू के गांधीनगर अस्पताल ले जाया गया। फिर यहां से उन्हें करीब साढ़े पांच बजे जीएमसी जम्मू में ले जाया गया।

विज्ञापन
Jammu: former minister Chaudhary Lal Singh shifted to GMC due to deteriorating health
पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट स्थापना के लिए भूमि खरीद में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मंत्री एवं डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह को जम्मू में सैनिक कॉलोनी से गिरफ्तार किया। बुधवार तड़के सुबह साढ़े तीन बजे लाल सिंह को स्वास्थ्य की जांच के लिए जम्मू के गांधीनगर अस्पताल ले जाया गया। फिर यहां से उन्हें करीब साढ़े पांच बजे जीएमसी जम्मू में ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, उनके ब्लड प्रेशर अधिक होने की शिकायत आई है। इसी चलते उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में जीएमसी में रखा गया है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री के समर्थक जीएमसी जम्मू में जुटे हुए है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हालांकि किसी भी बाहरी व्यक्ति को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के प्रमुख सचिव डॉ. हरिदत शर्मा ने आरोप लगाया कि जीएमसी में चौधरी लाल सिंह को उचित सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को न्यायालय पर भरोसा है। भाजपा उनकी आवाज को दबाने को कोशिश कर रही है, लेकिन उनकी जम्मू के लोगों के लिए उनकी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को ही विशेष न्यायाधीश सीबीआई ने चौधरी लाल सिंह की मनी लांड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत को बढ़ाने से इंकार कर दिया था। फैसले के कुछ घंटे बाद ही उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया।

मंगलवार को देर रात को ईडी की टीम सैनिक कॉलोनी पहुंची और उन्हें मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें नरवाल स्थित ईडी कार्यालय लाया गया। चौधरी लाल सिंह की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक ईडी कार्यालय के बाहर पहुंचे। बता दें कि चौधरी लाल सिंह से ईडी ने शनिवार और सोमवार को 21 घंटे तक पूछताछ की थी। सोमवार को ईडी की पूछताछ के बाद कार्यालय से बाहर निकले पर ही चौधरी लाल सिंह ने अपनी गिरफ्तार की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि कल को मैं गिरफ्तार भी हो जाऊं तो कोई गम नहीं है, अपने लोगों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। शनिवार को ईडी ने लाल सिंह से 11 तो सोमवार को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की।

पूर्व मंत्री की पत्नी व बेटी की अग्रिम जमानत 30 तक बढ़ाई

इससे पहले विशेष न्यायाधीश सीबीआई ज्योति बाला ने मंगलवार को लाल सिंह की अग्रिम जमानत को बढ़ाने से इन्कार करने के बाद पूर्व मंत्री की पत्नी कांता अंडोत्रा और बेटी डॉ. क्रांति सिंह की अग्रिम जमानत 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी। ईडी के विशेष लोक अभियोजक अश्वनी खजूरिया व वादी पक्ष के वकील राजेश कोतवाल की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने कहा कि आरोपों की प्रकृति और गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी को विश्लेषणात्मक व प्रभावी जांच के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। ऐसे में याचिकाकर्ता को इस स्तर पर जमानत नहीं दी जा सकती, क्योंकि इससे जांच में बाधा आएगी। 

पूर्व मंत्री की पत्नी कांता अंडोत्रा और बेटी डॉ. क्रांति सिंह की अग्रिम जमानत को आगे बढ़ाते हुए विशेष न्यायाधीश ने कहा कि 14 जून 2023 को प्रीति चंद्रा बनाम प्रवर्तन निदेशालय मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के हालिया फैसले में यह माना गया है कि पीएमएलए जमानत की शर्तें हो सकती हैं। ऐसे मामले में बीमार महिलाओं को छूट दी जानी चाहिए। इसी तरह याचिकाकर्ता की जमानत 30 नवंबर तक बढ़ाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed