{"_id":"6884cc757b7c4d742505389c","slug":"jammu-first-merit-list-for-admission-in-central-university-of-jammu-released-deposit-fees-by-july-28-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में दाखिले की पहली मेरिट सूची जारी, 28 जुलाई तक करें फीस जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में दाखिले की पहली मेरिट सूची जारी, 28 जुलाई तक करें फीस जमा
Sat, 26 Jul 2025 06:11 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 26 Jul 2025 06:11 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने प्रवेश के पहले दौर की मेरिट सूची जारी कर दी है, जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ घोषित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 28 जुलाई मध्यरात्रि तक फीस जमा कर अपना एडमिशन कन्फर्म करना होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के पहले दौर के लिए मेरिट कट ऑफ जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में प्रवेश के पहले दौर के लिए विभिन्न विषयों की मेरिट कट ऑफ जारी कर दी गई है। अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की अलग-अलग मेरिट तैयार की गई है। अभ्यर्थियों को कल 28 जुलाई मध्य रात्रि तक फीस भुगतान कर अपना एडमिशन कन्फर्म करना होगा।
विज्ञापन
फीस जमा करने के बाद एडमिशन कन्फर्म करने के लिए अभ्यर्थी को समर्थ रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://cujammucuet.samarth.edu.in/index.php/site/login पर लॉगिन करना होगा। फीस भुगतान या प्रवेश संबंधी किसी भी समस्या पर अभ्यर्थी ई-मेल आईडी admissions2025@cujammu.ac.in के जरिए अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
जिन विषयों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है, उनमें बीए ऑनर्स डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, बीए ऑनर्स इंग्लिश लिटरेचर, बीए ऑनर्स हिंदी, बीए ऑनर्स जर्नलिज्म एंड मासकॉम, बीए ऑनर्स पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बीए ऑनर्स रिलीजियस स्टडीज, बीए ऑनर्स सोशल वर्क शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त इंटिग्रेटेड कोर्सेज में बीए-बीएड, इंटिग्रेटेड बीएससी ऑनर्स, इंटिग्रेटेड बीएससी-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, इंटिग्रेटेड बीएससी-एमससी बॉटनी, इंटिग्रेटेड बीएससी-एमएससी केमिस्ट्री, इंटिग्रटेड बीएससी-एमएससी फिजिक्स, इंटिग्रेटेड बीएससी-एमएससी इनवायरनमेंटल साइंसेज, इंटिग्रेटेड बीएससी-एमएससी मैथ्स ऑनर्स, इंटिग्रेटेड बीबीए-एमबीए तथा बीवीओसी बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, बीवीओसी रिटेल मैनेजमेंट तथा बीवीओसी टूरिज्म मैनेजमेंट की भी मेरिट कट ऑफ जारी की गई है।