{"_id":"6802bb032f0ae9312e0f2f7a","slug":"jammu-fire-shop-jammu-news-c-10-agr1006-592029-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शॉर्ट-सर्किट से ड्राई क्लीनर्स की दुकान में आग, लाखों रुपये का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शॉर्ट-सर्किट से ड्राई क्लीनर्स की दुकान में आग, लाखों रुपये का सामान राख
Sat, 19 Apr 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुराने शहर के प्रमुख लिंक रोड बाजार में शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे एक ड्राई क्लीनर्स एवं फिनिशिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली के खंभों पर लटकते तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दमकल विभाग के कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का पूरा सामान व मशीनें जल चुके थे।
35 साल पुरानी ‘पुष्पा फिनिशिंग सेंटर’ नामक इस दुकान में आग सुबह साढ़े छह बजे लगी। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख दुकान के मालिक रवि कुमार को सूचित किया। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को भी सूचना दी। दमकल की एक टीम ने करीब एक घंटे तक प्रयास कर आग पर काबू पाया। दुकान मालिक रवि कुमार ने बताया कि शादियों का सीजन होने के कारण दुकान में काफी मात्रा में कपड़े ड्राई क्लीनिंग के लिए आए हुए थे।
इनमें कुछ महंगे तिल्ली की कढ़ाई वाले कपड़े भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि फिनिशिंग मशीन ही 5-6 लाख रुपये की थी जो पूरी तरह नष्ट हो गई।
लिंक रोड बाजार एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर ने पीड़ित की मदद के लिए प्रशासन से अपील की है। वहीं एसोसिएशन ने भी मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आग के सही कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।