{"_id":"6823b22ecdb03f8e8a0910fe","slug":"jammu-fir-crime-branch-jammu-news-c-10-lko1027-612238-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 2.46 करोड़ ठगने के आरोप में चार निजी कंपनियों पर मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 2.46 करोड़ ठगने के आरोप में चार निजी कंपनियों पर मामले दर्ज
Wed, 14 May 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 14 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने विभिन्न शिकायतों पर की कार्रवाई, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने चार निजी कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। इसमें इन कंपनियों के प्रबंध निदेशक, निदेशकों, भागीदारों और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी से 2.46 करोड़ रुपये ठगने के आरोप हैं। यह कंपनियां चंडीगढ़, बठिंडा (पंजाब) और उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं।
इसमें द्रव्य फ्रूट ट्रेडर्स नरवाल (जम्मू) के मालिक विनोद कुमार दुबे शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें अपराध शाखा ने एक्सपर्ट कोल्ड चेन सॉल्यूशंस (एक्ससीसीएस) और जीरकपुर चंडीगढ़ स्थित अरिहंतम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड फर्म के सभी भागीदारों शौनक मारिया, गीतिका और वरुण के खिलाफ नरवाल में केला पकाने का प्लांट (कोल्ड स्टोर) स्थापित करने के बहाने लगभग 1.71 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज किया है।
वहीं, मीरां साहिब निवासी गुरबचन सिंह की शिकायत पर उत्तर प्रदेश निवासी योगेश अवस्थी के खिलाफ दिल्ली में फ्लैट दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने एक अन्य मामला नरवाल पैन निवासी दोमेश गुप्ता की शिकायत पर जैन एलाइड हेल्थ एंड हाइजीन प्रोडक्ट्स लिमिटेड (लक्ष्मी नगर दिल्ली) के निदेशक ऋषभ जैन व सारिका जैन निवासी नई बस्ती बठिंडा (पंजाब) व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।
विज्ञापन
इन पर व्यापार करने और बेबी डाइपर, सैनिटरी नैपकिन, हैंड वॉश और अन्य हाइजीन उत्पादों के रूप में सामान की आपूर्ति करने के बहाने 19.25 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।
इसके अलावा जम्मू में जमीन दिलाने के नाम पर 30.66 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मोहम्मद यूसुफ पठान निवासी बठिंडी और अशरफ अली शेख निवासी वेरीनाग (कश्मीर) की लिखित शिकायत पर सीबीआई ने मोहम्मद ताज खान पुत्र हाजी जुमा खान निवासी ईस्ट एक्सटेंशन ग्रीन एवेन्यू त्रिकुटा नगर, जम्मू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच जम्मू बेनाम तोष ने पुष्टि की है कि शिकायतकर्ताओं द्वारा विभिन्न मामलों में लिखित शिकायतें दी गई थी। इसमें चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। मामले पुलिस स्टेशन अपराध शाखा ईओडब्ल्यू जम्मू में दर्ज किए गए हैं और जांच चल रही है।