{"_id":"681bbc9c151b966002064a19","slug":"jammu-federation-of-warehouse-jammu-news-c-10-lko1027-607310-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जरूरमंदों को निशुल्क दिया जाएगा राशन और दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जरूरमंदों को निशुल्क दिया जाएगा राशन और दवाइयां
विज्ञापन
युद्ध की स्थिति को देखते हुए फेडरेशन ऑफ वेयरहाउस का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह से पाकिस्तान ने राजोरी-पुंछ और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी गोलाबारी शुरू कर दी है, इससे युद्ध छिड़ने के आसार हैं। इस आशंका के बीच जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी थोक अनाज मंडी वेयरहाउस-नेहरु मार्केट जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन और जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाएगा।
यह एलान फेडरेशन ऑफ वेयरहाउस के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने प्रेसवार्ता में किया है। उन्होंने बताया कि भले ही दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ जाए, लेकिन आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे में ट्रेडर्स फेडरेशन हर जरूरतमंद को मुफ्त राशन और जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाएगा।
इसके लिए ट्रेडर्स फेडरेशन ने अपने वेयरहाउस कार्यालय में राशन और मेडिसिन वॉर रूम स्थापित करेगा। कहा कि जल्द ही फेडरेशन अपने हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। कोरोना महामारी के दौरान भी जरूरतमंदों को मुफ्त राशन, दवाइयां और ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाए गए थे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं हालात खराब होने पर आटा, चावल, दालों और खाद्य तेलों के दामों में भी कमी की गई है। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस-नेहरु मार्केट में अगले तीन महीने के लिए पर्याप्त राशन है और अन्य जिलों में भी राशन की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। इस मौके पर धीरज महाजन, महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, सचिव राहुल गुप्ता और कोषाध्यक्ष नितिश गुप्ता मौजूद रहे।