फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Expo

Jammu News: एक मंच पर जम्मू संभाग का हुनर, स्वाद और पहचान

विज्ञापन
Jammu Expo
- राजोरी के अखरोट से किश्तवाड़ के केसर और रियासी के लेमनग्रास तक, एक मंच पर दिखी जम्मू संभाग की पहचान
विज्ञापन

- हस्तशिल्प, हैंडलूम, कृषि उत्पादों के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को भी मिला बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गोलमार्केट, गांधी नगर में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित जम्मू एक्सपो-2026 में संभाग के आठ जिलों के खास उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हैं। पहली बार एक मंच पर ओडीओपी, हस्तशिल्प, हैंडलूम, कृषि व हॉर्टिकल्चर उत्पादों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को बाजार से जोड़ने का अवसर मिला है।
डोगरी व्यंजन, सांस्कृतिक और सिंगिंग कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र हैं। आयोजन से स्थानीय कारीगरों, किसानों, महिला समूहों और छोटे उद्यमियों को बाजार और नई पहचान मिल रही है। एक्सपो में सुबह 11 से रात 8 बजे तक प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन


राजोरी : अखरोट
शमशेर अहमद पंजीकृत राजोरी अखरोट लेकर पहुंचे हैं। पिता से मिले कारोबार को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने हॉर्टिकल्चर विभाग की मदद से यूनिट स्थापित की है। कहते हैं कि अखरोट हमारे परिवार की पहचान है। एक्सपो से इसे नए ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर : अचार और लहसुन
इंद्रा कुमारी स्वयं सहायता समूह के सहयोग से तैयार अचार और विशेष लहसुन के उत्पाद लेकर पहुंची हैं। उन्होंने स्टोर शुरू किया है और यूनिट स्थापित करने की तैयारी में हैं। कहती हैं कि स्थानीय उत्पादों को मंच मिलने से महिलाओं को स्वरोजगार बढ़ाने का हौसला मिलता है।
किश्तवाड़ : केसर
हादिया तब्बसुम के प्रयासों से शुरू केसर उत्पादन से अब 200 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। एफपीओ के माध्यम से यूनिट शुरू कर हर्बल उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। कहती हैं कि केसर से महिलाओं को रोजगार और आय बढ़ाने का अवसर मिला है।
----
कठुआ : बसोहली हस्तशिल्प
नवीन नौ वर्षों से हस्तशिल्प से जुड़े हैं। पिता के बाद वह बैग और बेडशीट बनाकर पारंपरिक कला को आगे बढ़ा रहे हैं। बताते हैं कि हस्तशिल्प को बाजार मिले तो नई पीढ़ी भी इसे रोजगार बना सकती है।
----
जम्मू : बासमती
एलजेके कोऑपरेटिव स्टोर की ओर से अभिषेक ने बासमती चावल प्रदर्शित किया है। कहते हैं कि बासमती समेत स्थानीय उत्पादों को एक मंच पर पहचान मिलना कारोबार के लिए अहम है।
-----
रियासी : लेमनग्रास
नारायण सिंह ने पिछले वर्ष लेमनग्रास की खेती और इससे जुड़े उत्पाद तैयार करने का काम शुरू किया। बताते हैं कि लेमनग्रास स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार की नई संभावनाएं खोल रहा है।

---
पुंछ : पेकन नट
विजय कुमार जौहर ने पुंछ में उपलब्ध पेकन नट प्रदर्शित किया है। कहते हैं कि पेकन नट पुंछ की खास पहचान है, एक्सपो से लोग इसके बारे में जान रहे हैं।
-----
रामबन : शहद
संजय सिंह ने मिशन युवा से ऋण लेकर कारोबार शुरू किया और पिता के शहद उत्पादन के काम को भाई के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। कहते हैं कि सरकारी सहयोग से पारिवारिक कारोबार को नए स्तर पर ले जाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed