फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, encrochment drieve, city

Jammu News: नगर निगम ने फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण, चार ट्रक सामान जब्त

विज्ञापन
jammu, encrochment drieve, city
विरोध के बीच सिटी चौक, शालामार, राजतिलक रोड ओर परेड में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हो गया है। सोमवार को पुराने शहर में अभियान चला कर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया गया। करीब चार ट्रक सामान जब्त किया गया है। वहीं, दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को आगे से अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी है।
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान जहां दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा वहीं, कार्रवाई का विरोध भी किया गया। अभियान सुबह साढ़े 11 बजे सिटी चौक से शुरू हुआ। इस दौरान फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद शालामार, राजतिलक रोड और परेड में फुटपाथ पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। गौरतलब रहे कि अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की ओर से दो दिनों से दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही थी। लेकिन, निर्देशों का पालन नहीं होने पर नगर निगम की ओर से सोमवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार पुराने शहर के विभिन्न बाजारों के फुटपाथ पर अतिक्रमण का बोलबाला है। इनपर सामान बेचा जा रहा है, जिस कारण राहगीर सड़कों में चलने के लिए मजबूर हैं। वहीं, दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।


कोट
फुटपाथ पर अतिक्रमण करने की किसी को भी इजाजत नहीं है। फुटपाथों को खाली करवाया जाएगा। दुकानदार सामान दुकानों के बाहर न रखें। निर्देशों की अवहेलना करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed