{"_id":"67f6e0042033c8785002efab","slug":"jammu-election-chamber-jammu-news-c-10-lko1027-585692-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चैंबर चुनाव में दो पूर्व प्रधानों की टीमें और दो निर्दलीय मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चैंबर चुनाव में दो पूर्व प्रधानों की टीमें और दो निर्दलीय मैदान में
विज्ञापन
आज जमा करेंगे नामांकन, 11 मई को होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इस बार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। चुनाव में दो पूर्व प्रधानों के 12 और दो निर्दलीय सदस्य मैदान में उतर रहे हैं। छह पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में अब तक सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वहीं, वीरवार को दो पूर्व प्रधानों की टीमें नामांकन करेंगी।
पूर्व प्रधान अरुण गुप्ता की टीम में वह खुद प्रधान पद के लिए उतर रहे हैं। उनकी टीम से अनिल गुप्ता वरिष्ठ उपप्रधान, राजीव गुप्ता कनिष्ठ उपप्रधान, मुनीश गुप्ता महासचिव, राजेश गुप्ता सचिव और एक अन्य राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरेंगे। इसमें सभी सदस्यों को पुरानी टीम से ही उतारा जा रहा है।
वहीं, एक अन्य पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता भी प्रधान पद की दौड़ में हैं। उनकी टीम से दीपक अग्रवाल वरिष्ठ उपप्रधान, सुनील गुप्ता कनिष्ठ उपप्रधान, राहुल महाजन महासचिव, आशु गुप्ता सचिव और मानिक गुप्ता कोषाध्यक्ष के लिए मैदान में उतरने को तैयार हैं। निर्दलीय चेहरों में वरिष्ठ उपप्रधान के लिए राजेंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष के लिए राजीव लंगर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
11 को शाम पांच बजे तक वापस ले सकते हैं नाम
चुनाव के लिए 11 अप्रैल की शाम 5 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे और 20 अप्रैल की शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक मई की शाम 5 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 11 मई को मतदान होगा। इस चुनाव में करीब तीन हजार मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
संभावित उम्मीदवारों ने शुरू किया प्रचार
नामांकन पत्रों के जमा करवाने के साथ संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसके लिए भौतिक प्रचार के साथ सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। उद्योग व व्यापार जगत की इस चुनाव पर अहम नजरें रहती हैं।