फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, chaber

Jammu News: चैंबर चुनाव अब आठ जून को, वर्किंग कमेटी ने लगाई मुहर

विज्ञापन
jammu, election, chaber
भारत-पाकिस्तान सीमा पर उपजे तनाव के चलते कर दिए गए थे स्थगित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत-पाकिस्तान सीमा पर उपजे तनाव के चलते 11 मई को स्थगित किए गए चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव अब आठ जून को होंगे। अब चुनाव कराए जाने के लिए आम सहमति बन गई है। मंगलवार की शाम को आयोजित वर्किंग कमेटी की बैठक में चुनाव कराने का निर्णय लिया, जिस पर चुनाव अधिकारी ने मुहर लगा दी है।

मंगलवार की शाम को आयोजित वर्किंग कमेटी की बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता उनकी टीम के सदस्यों सहित वर्किंग कमेटी ने भाग लिया। इसमें चुनाव अधिकारी शिव प्रताप गुप्ता के सामने निर्णय लिया गया कि निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के लिए आठ जून की तारीख नियत की जाती है।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सुबह नौ बजे पहले वार्षिक बैठक में पूरे कार्यकाल का ब्योरा रखा जाएगा। उसके बाद 10 बजे सुबह से मतदान शुरू होगा और पांच बजे तक संपन्न कराया जाएगा। साढ़े पांच बजे से मतगणना होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चुनाव कमेटी की तैयारियां पूरी, जल्द वितरित होंगे पहचान पत्र
चुनाव अधिकारी शिवप्रताप गुप्ता ने बताया कि चुनाव मैदान में छह पदों के लिए कुल 13 प्रत्याशी हैं। वहीं तीन हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव कराए जाने के लिए पूर्व में ही जो तैयारियां की गई हैं। वह यथावत रहेंगी। इसमें केवल पहचान पत्र नए जारी किए जाएंगे।
----
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
चैंबर चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रहे राकेश गुप्ता मैदान में हैं। पूर्व अध्यक्ष की टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर दीपक अग्रवाल,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील गुप्ता, महासचिव पद के लिए राहुल महाजन, सचिव पद पर आशू गुप्ता,कोषाध्यक्ष पद के लिए मानिक गुप्ता हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए टीम से अलग राजीव लंगर भी मैदान में उतरे हैं। इसी तरह अरुण गुप्ता की टीम से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव गुप्ता, महासचिव पद के लिए मनीष गुप्ता, सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश गुप्ता चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

---
प्रेसवार्ता में निवर्तमान अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी ने दी जानकारी
वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता व चुनाव अधिकारी शिव प्रताप गुप्ता ने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आठ जून को निष्पक्ष कराए जाने के लिए पूरी तैयारी है। बीच में युद्ध के हालात के कारण इसको स्थगित किया गया था। अब माहौल जब सामान्य हो चुका है तब चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed