फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Election 2024 Leaders came out to field decorated fielding on social media

Jammu Election: क्षेत्ररक्षण में उतरे नेता, सोशल मीडिया पर सजाई फील्डिंग... महिला मतदाता निभाएंगी अहम भूमिका

Sun, 01 Sep 2024 11:44 AM IST
शाहरुख खान कुलबीर चौधरी, अमर उजाला, ज्यौड़ियां
कुलबीर चौधरी, अमर उजाला, ज्यौड़ियां Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Sep 2024 11:44 AM IST
सार

नेता विधानसभा चुनाव के क्षेत्ररक्षण में उतर गए हैं सोशल मीडिया पर फील्डिंग सजा दी गई है। छंब विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। 

विज्ञापन
Jammu Election 2024 Leaders came out to field decorated fielding on social media
सोशल मीडिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुप्रतीक्षित विधानसभा चुनाव की घड़ियां ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही हैं, नेता टिकट की चाहत में क्षेत्ररक्षण में जुट गए हैं। कई नेताओं ने तो सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं की फील्डिंग तक सजा दी है। ये लोग अलग-अलग इंटरनेट मीडिया पर नेताओं के नामों को उछाल रहे हैं। 
विज्ञापन


छंब विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां भाजपा ने राजीव शर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस से टिकट के चाहवान नेताओं ने भी अब अपनी सक्रियता बढ़ाई है। ये नेता रोज धरातल पर लोगों के बीच नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छंब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को छोड़ अन्य पार्टियों से कई दावेदारों के नाम फैलाए जा रहे हैं। मगर पार्टी के साथ जुड़े क्षेत्र के लोगों की नजरें हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छंब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से पुराने नेताओं की दूसरी पीढ़ी और मौजूदा नेता लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। सभी अपने लिए समर्थन जुटाने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि परिसीमन के बाद छंब विधानसभा क्षेत्र के साथ तहसील चौकी चौरा और मैरा मांदरिया को जोड़कर तहसील परगवाल को काट दिया है।

छंब के लोग परिसीमन का कर चुके हैं विरोध, महिला मतदाता निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट का छंब विधानसभा क्षेत्र के लोग विरोध कर चुके हैं। यहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता की संख्या में बड़ा अंतर नहीं है। यहां जीत-हार में महिला मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। परगवाल तहसील को हटाने, चौकी चौरा और मैरा मांदरिया को जोड़ने के बाद छंब विधानसभा क्षेत्र में 105095 मतदाता हैं। 

 

इनमें तहसील खौड़ में कुल 59077 मतदाता हैं। 29952 पुरुष और 29125 महिला मतदाता। तहसील खड़ाहबली में 14430 मतदाता हैं। इनमें 7512 पुरुष और 6918 महिला मतदाता हैं। तहसील चौकी चौरा में 14700 मतदाता हैं। इनमें 7794 पुरुष और 6906 महिला मतदाता हैं। तहसील मैरा मंदरिया में 16888 मतदाता हैं। इनमें 8632 पुरुष और 8256 महिला मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed