फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, pariksha pe charcha

Jammu News: पढ़ाई के बेहतर तरीकों व मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पीएम ने दिए सुझाव

Tue, 11 Feb 2025 03:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 11 Feb 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
jammu, education, pariksha pe charcha
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में माैजूद छात्राएं। संवाद
टीचर भवन जम्मू में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में बच्चों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग गांधी नगर के टीचर्स भवन में दिखाई गई। कार्यक्रम में 100 के करीब बच्चों ने भाग लिया था। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने, पढ़ाई के बेहतर तरीकों व मानसिक स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान बच्चों ने पीएम मोदी के महत्वपूर्ण सुझावों को नोट किया।
टीचर भवन में आयोजित कार्यक्रम में नौवीं कक्षा के छात्र रजत शर्मा ने कहा कि अगले साल हमारी भी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं हैं। इस संवाद से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है। सरकारी स्कूल गांधी नगर के छात्र रुद्रांश मेहरा ने कहा कि मैं यदि प्रधानमंत्री से चर्चा कर पाता तो मेरा विषय पढ़ाई के साथ खेल-कूद व अन्य गतिविधियों में संतुलन रखने पर होता। कुछ छात्रों ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान पूछा और उन्हें जवाब भी मिला।
विज्ञापन

गर्ल्स हाई स्कूल गांधी नगर की 9वीं कक्षा की छात्रा राधिका ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ सही भोजन, पूरी नींद लेना और व्यायाम कितना आवश्यक है इस प्रधानमंत्री ने काफी कुछ समझाया। उनसे सीधा सवाल तो नहीं पूछ पाई परंतु बाकी छात्रों को मिले जवाबों से काफी सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

8वीं कक्षा की नैना ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान तनाव को कैसे दूर करें इस बारे में समझा। उनके सुझावों पर काम करुंगी।

ऐसा मौका मिलने से बढ़ता आत्मविश्वास : शुभम
उधमपुर जिले से परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने वाले शुभम ने बताया कि वह गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल बट्टल वालियां में 11वीं (आर्टस) का छात्र है। अनुभव साझा करते हुए ऐसा मौका मिलने से आत्मविश्वास बढ़ता है। उनके जोश और उत्साह में भी वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed