{"_id":"62849fbeebcb6b1198783740","slug":"jammu-education-news-10-thousand-coaching-centers-running-in-jammu-division-only-70-registered-amongh-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा: जम्मू संभाग में चल रहे 10 हजार कोचिंग सेंटर, 70 का ही पंजीकरण, 15 दिनों में रजिस्ट्रेशन करवाने की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा: जम्मू संभाग में चल रहे 10 हजार कोचिंग सेंटर, 70 का ही पंजीकरण, 15 दिनों में रजिस्ट्रेशन करवाने की मोहलत
Wed, 18 May 2022 12:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 18 May 2022 12:57 PM IST
सार
जम्मू संभाग में एक-एक कमरे में बिना पंजीकरण के भी कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान नियमों को देखकर ही मान्यता मिलेगी। ऐसे में पर्याप्त व्यवस्थाओं को बिना चल रहे कोचिंग सेंटर बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
जम्मू संभाग में करीब 10 हजार कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, जिसमें 70 कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं। 2018 के बाद एक भी कोचिंग सेंटर का पंजीकरण नहीं हुआ है। अब स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कोचिंग सेंटर को 15 दिनों तक पंजीकरण करने को कहा है। इसके बाद गैर पंजीकृत कोचिंग सेंटर बंद कर दिए जाएंगे।
जम्मू संभाग में एक-एक कमरे में बिना पंजीकरण के भी कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान नियमों को देखकर ही मान्यता मिलेगी। ऐसे में पर्याप्त व्यवस्थाओं को बिना चल रहे कोचिंग सेंटर बंद कर दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने आदेश जारी किया है, जिसमें सभी कोचिंग सेंटरों को 15 दिनों में पंजीकरण करने या नवीनीकरण को कहा है। जम्मू जिले में ही एक हजार के करीब कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, जिसमें महज 45 सेंटर विभाग के साथ पंजीकृत है जबकि अन्य बिना किसी पंजीकरण के एक-एक कमरे में चल रहे हैं। ऐसे कोचिंग सेंटरों में बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
नियमों को पूरा करने के लिए विभाग दे समय
ऑल जेएंडके ट्यूटोरियल एसोसिएशन ने कोचिंग सेंटर के पंजीकरण के फैसले का स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि हम पंजीकरण करवाना चाहते हैं, लेकिन इसमें सरकार ने कुछ कड़ी शर्तें रखी हैं, जिन्हें अभी पूरा करना किसी भी कोचिंग सेंटर के लिए मुश्किल है। कोविड के कारण दो साल से कोचिंग सेंटर बंद रहे। अधिकांश कोचिंग सेंटर किराये की इमारतों में चल रहे थे। कोरोना पाबंदियों के दौरान उन इमारतों को खाली करना पड़ा। शर्तें पूरी करने के लिए छह माह तक समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटरों को 15 दिनों तक पंजीकरण कराने के लिए कहा है। पंजीकरण के बाद कोचिंग सेंटर की संख्या का वास्तविक आंकड़ा मिलेगा। पंजीकरण उन्हीं कोचिंग केंद्रों का होगा, जो शर्तें पूर कर सकेंगे। - डॉ. रवि शंकर शर्मा, निदेशक स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू।