{"_id":"658d1804eb9726fca80617c5","slug":"jammu-education-minister-dharmendra-pradhan-will-reach-iim-today-will-discuss-educational-policy-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: आईआईएम में आज पहुंचेंगे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शैक्षिक नीति पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: आईआईएम में आज पहुंचेंगे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शैक्षिक नीति पर करेंगे चर्चा
Thu, 28 Dec 2023 12:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:09 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जम्मू दौरे पर आ रहे हैं। आईआईएम में अकादमिक समुदाय के साथ बातचीत, शैक्षिक नीति और नवाचार के मामलों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कई योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वीरवार को आईआईएम पहुंचेंगे। यहां अकादमिक समुदाय के साथ बातचीत, शैक्षिक नीति और नवाचार के मामलों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कई योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
निदेशक प्रोफेसर बीएस सहाय ने बताया कि शिक्षा मंत्री का दौरा ऐसे वातावरण को बढ़ावा देगा जिससे नए विचार और रणनीतियां विकसित होंगी। विकसित भारत 2047 पर जोर न केवल शिक्षित करने बल्कि एक ऐसे भविष्य को आकार देने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है जहां शिक्षा परिवर्तनकारी व समावेशी हो। संस्थान में उनका दौरा सहयोग, नवाचार और सह निर्माण के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन
छात्रों और शिक्षकों के लिए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का अनूठा अवसर होगा। आईआईएम में शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवीन पहल को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन