फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: ED interrogated former minister Lal Singh supporters protest

जम्मू: ईडी ने पूर्व मंत्री लाल सिंह से की पूछताछ, कार्यालय के बाहर रात तक समर्थकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 05 Nov 2023 11:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 05 Nov 2023 11:35 AM IST
सार

चौधरी लाल सिंह को सुबह प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनके कार्यालय में पहुंचने पर समर्थकों का भी प्रवर्तन कार्यालय के बाहर जुटना शुरू हो गया था।

विज्ञापन
Jammu: ED interrogated former minister Lal Singh supporters protest
लाल सिंह के समर्थन में पहुंचे परिजन और अन्य समर्थक - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू शहर के नरवाल स्थित प्रवर्तन कार्यालय (ईडी) में शनिवार को पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह से पूछताछ के दौरान समर्थक सुबह से लेकर रात तक डटे रहे। उन्होंने ढोलकी बजाकर और डोगरा स्वाभिमान के ध्वज के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थकों ने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने के लिए ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। समर्थकों ने कार्यालय के ठीक सामने धरना दिया जिसमें जम्मू के अलावा कटड़ा, कठुआ से भी लोग पहुंचे थे। कई महिला समर्थक रात तक धरने में डटी रहीं।

विज्ञापन


चौधरी लाल सिंह को सुबह प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनके कार्यालय में पहुंचने पर समर्थकों का भी प्रवर्तन कार्यालय के बाहर जुटना शुरू हो गया था। कई समर्थक कार्यालय की सीढ़ियो और कई सामने धरने पर बैठ गए। इस बीच एक ढोलकी मंगवा ली गई, जिसे बजाकर भाजपा सरकार का विरोध किया गया। 
विज्ञापन


शाम के बाद धरनास्थल पर अंधेरा पसर गया था, लेकिन समर्थक पीछे नहीं हटे। लगभग 150 समर्थक लाल सिंह के समर्थन में पहुंचे थे। धरने के साथ ही लाल सिंह की पत्नी कांता अंडोत्रा, उनके दो बेटे और अन्य करीबी भी मौजूद रहे। समर्थकों ने जो सरकार ईडी भेजे, वह नकम्मी है और जो सरकार नकम्मी है वह सरकार बदलनी है के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए प्रवर्तन कार्यालय के मुख्य द्वार और बाहर पुलिस कर्मियों के साथ अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए। किसी अंजान को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पूछताछ की प्रक्रिया में रात तक कार्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed