फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu driver attacked by robbers suffered a knife attack still fight with flowing blood miscreants

लुटेरों से भिड़ गया चालक: चाकू का वार सहा, बहते खून के साथ 20 मिनट तक जारी रहा घमासान, बाइक छोड़ भागे बदमाश

Wed, 25 Oct 2023 12:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 25 Oct 2023 12:33 PM IST
सार

जम्मू के कुंजवानी में बाइक सवार लुटेरों ने अलसुबह यात्रियों को लूटने की कोशिश की। लेकिन, वाहन चालक ने दिलेरी दिखाते हुए लुटेरों के साथ पुरजोर मुकाबला किया। बदमाशों ने चाकू से वार भी किया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
jammu driver attacked by robbers suffered a knife attack still fight with flowing blood miscreants
चालक आपबीती बताते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में यात्रियों को छोड़कर उधमपुर जाना था। इसलिए अलसुबह 3 बजे जम्मू के कुंजवानी चौक पहुंचा। थकान महसूस हुई तो बस अनुथम होटल के पास सड़क किनारे खड़ी कर दी। आंख लग रही थी कि इतने में दो युवक खिड़की खोलकर अंदर घुस आए। एक के हाथ में चाकू था। उसने कहा, 'जो कुछ भी है, मुझे दे।' इस पर मना कर दिया और सामने से उसने चाकू मारा। 

विज्ञापन


चाकू को हाथ से पकड़ लिया और उसे जोरदार थप्पड़ मारा। इससे उसका दूसरा साथी डर गया और वह दोनों को छुड़ाने लग गया, लेकिन मैंने चाकू नहीं छोड़ा और हाथापाई चलती रही। करीब 20 मिनट तक चाकू मारने वाले के बीच मारपीट होती रही। इतने में दूसरा साथी भाग गया, पर मैंने चाकू मारने वाले को पकड़े रखा। फिर उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया। इतने में सामने से एक होटल वाला डंडा लेकर आया। शायद उसे पता चल गया था कि बस में कुछ हो रहा है। 
विज्ञापन


होटल कर्मी ने चाकू मारने वाले पर डंडा मारा। इतने में वो वहां से भागा जबकि उसका दूसरा साथी बाहर खड़ा था। जैसे ही वह बाइक पर बैठा तो भागने लगा। मैंने बाइक को लात मारी और बाइक नीचे गिर गई। इतने में दोनों बाइक छोड़ कर भाग गए। बाद में पता चला कि बस के अंदर दो युवक आए थे जबकि बाइक पर एक और था। कुल तीन लोग थे। यह बहादुरी की दास्तां कुलबीर सिंह की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र आरएस पुरा के चुंबिया के रहने वाले कुलबीर ने हिम्मत नहीं छोड़ी, बल्कि लुटेरों का जमकर मुकाबला किया। उनके पास 25 हजार रुपये भी थे, पर डरे नहीं। दोनों आरोपियों पर टूट पड़े। हाथ में चाकू लगने के कारण खून बह रहा था। इसके बावजूद हार नहीं मानी।

अमर उजाला को कुलबीर ने बताया कि मैं समझ गया था कि यदि हाथ से चाकू छिन गया तो यह लोग जान से भी मार सकते हैं। इसलिए लड़ना नहीं छोड़ा। पैसे भी बच गए और जान भी। कुछ देर बाद पुलिस को सूचित किया तो पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद शहर के गंग्याल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दोमाना में भी हो चुकी है ऐसी वारदात 

इसी तरह की वारदात दोमाना में भी हुई थी। एक वाहन चालक को सुबह चाकू की नोक पर तीन बदमाशों ने लूट लिया था। 20 हजार रुपये और अन्य सामान लेकर आरोपी फरार हो गए थे। वहीं, गंग्याल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अजय चिब का कहना है कि क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज ली गई है। आरोपियों की बाइक भी जब्त की है। फिलहाल आरोपियों की पहचान की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed