{"_id":"68041389ea8aaef2460046da","slug":"jammu-driveing-lience-jammu-news-c-10-agr1006-593123-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : अब खौड़ में भी होंगे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल, वाहनों की फिटनेस जांच भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : अब खौड़ में भी होंगे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल, वाहनों की फिटनेस जांच भी होगी
विज्ञापन
हर शनिवार को मिलेगी छंब विधानसभा की 30 पंचायतों व अखनूर के लोगों को सुविधा, परिवहन मंत्री सोमवार को करेंगे शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले के छंब विधानसभा क्षेत्र की 30 पंचायतों और अखनूर के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के ट्रायल के लिए कोट भलवाल और वाहन फिटनेस जांच के लिए नगरोटा नहीं जाना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने खौड़ में यह सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। सोमवार को परिवहन मंत्री सतीश शर्मा इसकी औपचारिक शुरुआत करेंगे।
इस व्यवस्था के तहत अब हर शनिवार को खौड़ बस स्टैंड पर डीएल टेस्ट और वाहन फिटनेस जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे 30 से अधिक पंचायतों के लोगों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि उनके समय और पैसे की भी बचत होगी। पहले इन क्षेत्रों के निवासियों को इन सेवाओं के लिए 50 से 60 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, जिसमें पूरा दिन लग जाता था।
वर्तमान में परिवहन विभाग ने डीएल ट्रायल की सुविधा कोट भलवाल में शुरू की है, जबकि वाहन फिटनेस जांच नगरोटा में होती है। इस वजह से लोगों के लिए समय पर इन स्थानों पर पहुंचना एक बड़ी चुनौती बन गया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी लोगों ने यह मांग की थी कि खौड़ या उसके आसपास के क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
छंब से विधायक और परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने अब खौड़ में इस सुविधा को शुरू करने का निर्णय लिया है। सोमवार को खौड़ बस स्टैंड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां इसकी औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इसके बाद हर शनिवार को यहां डीएल ट्रायल और वाहनों की फिटनेस जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
आरटीओ जम्मू जसमीत सिंह ने बताया: छंब विधानसभा सहित अखनूर के लोगों को अब सुविधा मिलेगी। उन्हें कोट भलवाल और नगरोटा नहीं जाना पड़ेगा। लोग ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ट्रायल और वाहनों की फिटनेस जांच के लिए खौड़ बस स्टैंड आ सकेंगे।
इन पंचायतों को मिलेगी सुविधा: डीएल ट्रायल और वाहन फिटनेस सुविधा खौड़ में शुरू होने से बटटल, सेड़, ठड़ीचोई, डोरी, डगेर, बरड़ोह, कलाह, खड़ाह, जोगांव जैसे गांवों को लाभ होगा। वहीं, अखनूर के गांवों जैसे रजवाल, कडेयाल, चक्क भगवाना, ज्यौड़ियां, मैरा, मुट्ठी, ढोकखालसा आदि के निवासी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
इस नई व्यवस्था से न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि परिवहन विभाग के कामकाज में भी दक्षता आने की उम्मीद है। यह कदम सरकार की जनहितैषी नीतियों को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।