{"_id":"680aac19426c1c5f020aa07b","slug":"jammu-domana-candle-march-jammu-news-c-385-1-ja21004-106059-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिवंगत पर्यटकों की याद में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिवंगत पर्यटकों की याद में निकाला कैंडल मार्च
Fri, 25 Apr 2025 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। मढ़ चौक में वीरवार शाम को कैंडल मार्च निकलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर विधायक सुरिंदर कुमार ने लक्षित हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए पीएम से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई। इस दौरान भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजिंदर चिब और जिला महामंत्री भुवनेश मेहता ने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के आकाओं का सफाया किया जाना चाहिए।
इस मौके पर एसडीएम अथर अमीन जागर, पूर्व सरपंच और मंडल अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, शाम सुंदर रैना, अमरजीत कौर, प्रेम सिंह चिब, नरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, जोगिंदर संगम आदि मौजूद रहे।