फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, diwali milan

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में दिवाली मिलन की धूम

विज्ञापन
jammu, diwali milan
जम्मू विश्वविद्यालय में दिवाली मिलन समारोह में दीए जलाते कुलपति प्रो. उमेश राय। 
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में मंगलवार को दिवाली मिलन की धूम रही। छात्र कल्याण विभाग की ओर से ओपन एयर थियेटर के समीप आयोजित किए गए समारोह में वक्ताओं ने एकता, करुणा और सौहार्द की भावना अपनाने की अपील की।
कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि दिवाली का पावन अवसर प्रकाश, करुणा और ज्ञान का प्रतीक है। विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक पहल जम्हूरियत के तहत मनाए गए इस कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। कुलपति ने बताया कि पूरे वर्ष जम्मू क्षेत्र की जीवंत संस्कृति का जश्न मनाने और उसे बढ़ावा देने के लिए जम्हूरियत विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक 2100 दीये जलाए गए। जम्मू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र गुनीत सिंह और नंदनी कपूर के अलावा म्यूजिक व फाइन आर्ट्स संस्थान के छात्र अर्पणा कुमारी व शिवानी ने सूरज सिंह के मार्गदर्शन में प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष प्रदर्शन में प्रो. नीलू रोहमेत्रा, प्रो. अरविंद जसरोटिया, डॉ. नीरज शमा, गुरमेद सिंह संधू, स्वाति विजय, तुषार ने गायन प्रस्तुति और मदन मगोत्रा ने कविता पाठ किया। इस दौरान डीन छात्र कल्याण प्रो. प्रकाश अंथाल, कैंपस सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष प्रो. मोनिका चड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed