फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu District won the overall championship trophy in the Taekwondo competition.

Jammu News: जिला जम्मू ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

Sat, 19 Sep 2026 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 19 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jammu District won the overall championship trophy in the Taekwondo competition.
खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 23 पदक अपने नाम किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। डोडा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित इंटर-डिस्ट्रिक्ट डिवीजन लेवल बॉयज ऑल एज ग्रुप्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में जिला जम्मू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स डोडा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जम्मू के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए कुल 23 पदक अपने नाम किए, जिसमें 12 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल रहे।
प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के कई जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इंडोर स्टेडियम पूरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजता रहा। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, तकनीकी कौशल, अनुशासन और उच्च खेल भावना का परिचय देते हुए कड़े मुकाबले खेले। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करना था।
विज्ञापन

यह पूरा आयोजन यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स निदेशालय, जम्मू-कश्मीर के गतिविधि कैलेंडर के तहत और संयुक्त निदेशक जम्मू के निर्देशों पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में महानिदेशक अनुराधा गुप्ता, संयुक्त निदेशक इंदरजीत सिंह परिहार और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी डोडा अशोक कुमार का मार्गदर्शन विशेष रूप से रहा। इसके अलावा, गतिविधि प्रभारी विक्रम चंदेल, संजय शर्मा तथा अन्य तकनीकी अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने मुकाबलों को सुचारू रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed