फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu district topper in number of constituencies

चुनावों में किस जिले की रहेगी अहम भूमिका?

Fri, 21 Nov 2014 10:46 AM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
jammu district topper in number of constituencies

रियासत की कुल विधानसभा सीटों के मामले में जम्मू जिला सबसे आगे है। रियासत के कुल बाइस जिलों में 87 विधानसभा सीटों में से अकेले जम्मू जिले में ही 11 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। श्रीनगर आठ विधानसभा क्षेत्रों के साथ विधानसभा क्षेत्रों की संख्या में दूसरे और बारामूला सात विधानसभा सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


जम्मू जिले की 11 विधानसभा सीटों में से गांधीनगर सीट के अलावा नगरोटा, जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, बिश्नाह, आरएसपुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायपुर दोमाना, अखनूर और छंब विधानसभा की सीटें शामिल है। वहीं श्रीनगर जिले में हजरतबल, जैदीबल, ईदगाह, खानेयार, हब्बाकदल, अमीराकदल, सोनावर और बाटमालू विधानसभा क्षेत्रों के साथ कुल आठ सीटें है।
विज्ञापन


गांदरबल में केवल दो विधानसभा सीटें कंगन और गांदरबल ही है। वहीं बडगाम में पांच विधानसभा सीटों में चाडूरा, बडगाम, बीरबाह, खान साहेब  और चरार ए शरीफ शामिल है। कठुआ जिले में पांच विधानसभा सीटें है। इनमें बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर और हीरानगर शामिल है। उधमपुर में चार विधानसभा सीटों में से गुल अरनास, उधमपुर, चिनैनी और राम नगर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क‌िस ज‌िले में है क‌ितनी व‌िधानसभाएं

jammu district topper in number of constituencies

रामबन जिले में दो विधानसभा सीटों में से रामबन और बनिहाल शामिल है। वहीं रियासी जिले में तीन विधानसभा सीटों में से गुलाब गढ़, रियासी और गूल अरनास शामिल है। किश्तवाड़ जिले में किश्तवाड़ और इंद्रवल दो विधानसभा सीटें शामिल है। डोडा जिले में भी दो ही विधानसभा सीटें है। इनमें डोडा और भद्रवाह शामिल है।


अनंतनाग जिले में छह विधानसभा सीटें है। इनमें अनंतनाग, डोरू, कोकरनाग, शंगुस, बिजबिहाड़ा और पहलगाम शामिल है। लेह जिले में नोबरा और लेह विधानसभा की दो सीटें है तो कारगिल जिले में भी कारगिल और झंस्कार दो विधानसभा सीटें है। सांबा जिले में भी सांबा और विजयपुर विधानसभा की दो सीटें है।

बारामूला जिले में विधानसभा की सात सीटें है। इनमें उड़ी, राफियाबाद, सोपोर, संग्रामा, बारामूला, गुलमर्ग और पट्टन शामिल है। कुपवाड़ा में विधानसभा की पांच सीटों में करनाह, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा और लंगेट शामिल है। बांडीपुर में विधानसभा की तीन सीटें है। इनमें गुरेज, बांडीपुर और सोनावारी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed