{"_id":"654bf7957c0fef16b40d7428","slug":"jammu-dhanteras-purchageing-jammu-news-c-10-jam1006-239597-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धनतेरस 10 को, शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी एवं पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धनतेरस 10 को, शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी एवं पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्म। कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसे लेकर श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12ः36 से शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 1ः58 पर समाप्त होगी।
प्रदोष काल शुक्रवार शाम 5ः30 से शुरू होकर रात्रि 8ः08 तक है। ऐसे में इस बार पर्व 10 नवंबर को ही मनाया जाएगा, क्योंकि 11 नवंबर को त्रयोदशी तिथि प्रदोष से पहले ही दोपहर को समाप्त हो रही है। शाम को श्रीगणेश, माता लक्ष्मी, यमराज, भगवान कुबेर और भगवान धनवंतरी की पूजा करें। वहीं, बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है लेकिन इस बात का ख्याल रखना चाहिए कभी भी घर में नए बर्तन खाली न रखें। बर्तन खरीद कर पानी से भर दें। लोहे, स्टील और कांच के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए।
धनतेरस के लिए सजने लगे बाजार, दुकानदारों को उपभोक्ताओं का इंतजार
ज्यूल चौक मार्केट में 20 से 40 फीसदी तक छूट देने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जारी त्योहारी सीजन के बीच दुकानदारों ने धनतेरस के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहारों को भुनाने और उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए सामान पर ऑफर देने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच ज्यूल चौक बाजार के दुकानदारों ने इस बार धनतेरस पर 20 से 40 फीसदी छूट देने का दावा किया है।
विज्ञापन
किशन लाल, संजय और रतीश ने बताया कि धनतेरस पर लोग रसोई सहित घरों के सामान की खरीदारी करते हैं। इस बार ज्यादा खरीदारी की संभावना है। सामान एमआरपी से डिस्काउंट रेट पर दिया जाएगा। डिस्काउंट सामान पर निर्भर करेगा। फिर भी 20 से 40 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। इस बार विभिन्न किस्मों का सामान बेहरीनी रेंज में उपलब्ध है। इसके अलावा मोती बाजार, पुरानी मंडी, सिटी चौक, कनाल रोड, तालाब तिल्लो, गांधी नगर, शास्त्री नगर, नरवाल सहित अन्य बाजारों में भी बर्तनों की दुकानें सज गई हैं।