{"_id":"67b64bb97a96a565fa02876a","slug":"jammu-development-railway-workshop-jammu-news-c-10-jam1005-549610-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कपूरथला की तरह जम्मू स्टेशन पर बनेगी वर्कशॉप, वंदेभारत व अन्य ट्रेनों के कोच का होगा रखरखाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कपूरथला की तरह जम्मू स्टेशन पर बनेगी वर्कशॉप, वंदेभारत व अन्य ट्रेनों के कोच का होगा रखरखाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा कोचिंग डिपो बनने से प्रदेश में मजबूत होगा रेलवे का बुनियादी ढांचा, जम्मू रेलवे डिविजन में पंजाब के भोगपुर सिरवाल से बारामुला तक 742 किमी लंबी रेल लाइन होगी कवर
देशभर में 11 रेलवे जोन में बनेंगी वर्कशॉप, जम्मू में छह हजार कर्मचारियों की होगी जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देश में वंदेभारत, अमृत भारत, नमो भारत रैपिड रेल जैसी प्रीमियम ट्रेनों के शुरू होने से अब इनके कोच का रखरखाव व मरम्मत की आवश्यकता बढ़ी है। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने देश के 11 जोन में रेल कोच की मरम्मत व रखरखाव के लिए मेगा कोचिंग डिपो (वर्कशॉप) बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए उत्तर रेलवे के तहत दिल्ली और जम्मू रेलवे स्टेशन का चयन हुआ है।
जम्मू में वर्कशॉप बनने से वंदेभारत सहित अन्य ट्रेनों के एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच का रखरखाव व मरम्मत होगी। कपूरथला की तरह जम्मू रेलवे स्टेशन पर वर्कशॉप बनेगी। इससे प्रदेश में रेलवे का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। जम्मू रेलवे डिविजन में पंजाब के भोगपुर सिरवाल से बारामुला तक 742 किमी लंबी रेल लाइन कवर होगी।
विज्ञापन
कश्मीर तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू से यहां वर्कशॉप की जरूरत थी। क्योंकि, जल्द ट्रेन कश्मीर के सर्द मौसम में चलेगी, जिससे उनकी मरम्मत और रखरखाव की और ज्यादा जरूरत होगी। इसके देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने जम्मू में वर्कशॉप स्थापित करने का फैसला किया है।
6000 कर्मचारियों की जरूरत होगी
शुरुआत में इसमें मरम्मत व रखरखाव का काम होगा, लेकिन भविष्य में यहां कोच का निर्माण भी हो सकता है। वर्कशॉप में 6000 कर्मचारियों की जरूरत होगी। इसमें रेलवे के इलेक्टि्रकल, मैकिनकल, सिग्लिंग व इंजीनियरिंग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों की तैनाती होगी। जम्मू रेलवे डिविजन के डीआरएम विवेक कुमार ने कहा कि रेलवे बोर्ड में इसकी चर्चा हो सकती है, लेकिन अभी तक मेरी जानकारी में बात नहीं आई है।
प्रीमियम ट्रेनों के शुरू होने महसूस हो रही जरूरत
क्षेत्रीय रेलवे क्षेत्र
उत्तर रेलवे जम्मू और दिल्ली रेलवे
मध्य रेलवे मुंबई
पूर्वी रेलवे कोलकाता
पूर्व मध्य रेलवे पटना
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे गुवाहटी
उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर
दक्षिण मध्य रेलवे हैदराबाद
दक्षिणी रेलवे चेन्नई व तिरुवनंतपुरम
दक्षिण पश्चिम रेलवे बंगलूरू
पश्चिमी रेलवे मुंबई, अहमदाबाद