फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu development authority seized hanuman temple in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः हनुमान मंदिर को सील करने पर गरमाया माहौल, जानें पूरा मामला

Wed, 07 Mar 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 07 Mar 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
jammu development authority seized hanuman temple in jammu and kashmir
jammu - फोटो : Amar ujala

जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी द्वारा प्राचीन हनुमान मंदिर को सील करने पर त्रिकुटा नगरवासी भड़क उठे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम कर रोष जताया। इस दौरान बजरंग दल, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और जेडीए के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


लगभग 300 के करीब कार्यकर्ताओं ने त्रिकुटानगर मंदिर के सामने चक्का जाम किया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदिर को सील नहीं किया जाना चाहिए। जेडीए जल्द से जल्द मंदिर को खोले। मंदिरों में सैकड़ों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। मंदिर काफी प्राचीन है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन


मंदिर को खोलो वरना उग्र आंदोलन
बजरंग दल के मुखिया राकेश कुमार ने कहा कि अगर मंदिर को नहीं खोला गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू मंदिरों का शहर है, लेकिन यहां मंदिरों को ही सील किया जा रहा है जोकि चिंताजनक है
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी जल्द दें मंदिर खोलने के आदेश
त्रिकुटानगर के रहने वाले पुजारी सर्वेश्वर सिंह ने कहा कि एडीसी अरुण मन्हास मौके पर आ कर मंदिर को खोलने को कहा था। उन्होंने कहा कि जेडीए के वीसी जल्द मंदिर खोलने के आदेश दें। मंदिर के बाहर जेडीए ने अपने पोस्टर भी चिपका दिए है, जिससे भक्तों में आक्रोश है। जेडीए ने मंदिर को सील करने पर तर्क दिया है कि मंदिर अवैध रूप से बनाया गया है। इस कारण इसे सील किया गया है।


मंदिर बंद करने की जांच जारी
एडीसी अरुण मन्हास ने बताया कि मंदिरों को खुलवाया गया है। लोगों ने मंदिर खुलवाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। मंदिर बंद करने को लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed