फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार अनुसूचित जाति कमीशन का गठन हुआ है: डॉ. अंजु

Tue, 04 Jul 2023 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 04 Jul 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिला मुख्यालय नदंनी में अनुसूचित जाति कमिशन की राष्ट्रीय सदस्य डॉ. अंजु बाला ने बुधवार को जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व क्षेत्र के बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुसूचित महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर क्या-क्या कदम उठाए गए है? उनकी जानकारी मांगी। वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के रोजगार के आंकड़े भी मांगें गए। साथ ही कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद पहली बार अनुसूचित जाति कमीशन का गठन हुआ।

डॉ अजुं बाला ने बैंकों द्वारा दिए गए आकड़ों को गलत बताते हुए कहा कि इन्हीं आकड़ों को राष्ट्रपति के सामने भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को पेश आ रही समस्याओं को भी सुना है। जिले के पलाह मोड क्षेत्र के ग्रामीण भी उन्हें मिले हैं, जिनकी भूमि एक्सप्रेस वे में आ रही है। उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में भी उन्हें आश्वासन दिया गया है कि वह केन्द्रीय मंत्रियों से बात करेंगें। कश्मीर में नौकरी कर रहे अनुसूचित जाति वर्ग के लोग कश्मीर जाने से डर रहे हैं। रजनी बाला की टारगेट कीलिंग हुई थी इस पर भी सरकार से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू- कशमीर से अनुछेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार अनुसूचित जाति कमीशन का गठन किया गया है। पहले केंद्र का कानून जम्मू-कशमीर में लागू नहीं होता था। अब वह सांबा जिला में कमीशन का कार्यालय खोले जाने बारे भी विचार करेंगी। जैसे ही उन्हें भूमि मिलेगी कार्यालय खोला जाएगा। जहां केंद्र सरकार की योजनाएं लागू नहीं की जा रही हैं, उक्त विभागों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, एसएसपी बेनाम तोश के अतिरिक्त अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed