{"_id":"64a5d3a1f92ac015f60c55d5","slug":"jammu-dehat-news-jammu-news-c-289-1-sjam1009-40-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नालों की नहीं हुई सफाई, बारिश होने से आफत घर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नालों की नहीं हुई सफाई, बारिश होने से आफत घर आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश का पानी नालों से ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों व दुकानों में घुसा, आक्रोशित हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद की ओर से समय रहते नालों की समुचित सफाई नहीं कराए जाने का खामियाजा कस्बे वासियों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की बीती रात और बुधवार की सुबह कस्बे में हुई मूसलाधार बारिश का पानी नालों से ओवरफ्लो हो गया और लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। इससे कई लोगों के सामान भीगकर खराब हो गए। लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसके लिए नगर परिषद को जिम्मेदार ठहराया।
वार्ड 10 की स्थानीय महिला अनीता, कमला, रीटा देवी, वीना देवी, संतोष कुमारी, दुकानदार अजय कुमार, जनक राज, दर्शन आदि ने बताया कि मंगलवार की रात्रि व बुधवार की सुबह हुई बारिश का पानी उनके घरों व दुकानों में घुस गया। नगर परिषद की और से नालों की सफाई ही नहीं कराई जाती है। उन्होंने कहा कि हर साल उन्हें बरसात के दिनों में इस समस्या से उन्हें जूझना पड़ता है। उन्होंने उपायुक्त सांबा से अपील की है कि उनके मोहल्ले की भी सुध ली जाए। वहीं, क्षेत्र के दुकानदार पर नगर परिषद कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। दुकानदारों ने कहा कि दुकानों में पानी घुसने से उनके दुकान के सामान भीग गए और खराब हो गए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष को इस समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।