{"_id":"64b849f46bb0314e01005a5e","slug":"jammu-dehat-news-jammu-news-c-165-1-sjam1004-105-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भूस्खलन और पत्थर गिरने से कई बार बाधित हुई मुगल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भूस्खलन और पत्थर गिरने से कई बार बाधित हुई मुगल रोड
Thu, 20 Jul 2023 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले भर में बुधवार को सुबह तड़के से होने वाली जोरदार बारिश से जहां हर तरफ जनजीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया। वहीं, जोरदार बारिश से जिले में अधिकतर नदी नालों का जल स्तर बड़ जाने से दूर दराज के कई ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच बारिश के चलते भूस्खलन होने एवं पत्थर गिरने से जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर दिन भर में कई बार यातायात बाधित हो कर रह गया।
इससे मार्ग पर यात्रा करने वाले सैंकड़ों वाहनों में हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान मुगलरोड एथार्टी की तरफ से भूस्खलन एवं पहाड़ से गिरने वाले पत्थरों का सिलसिला थमने के बाद मार्ग से मलबा हटा कर यातायात को बहाल किया जाता रहा। जिसके चलते आज इस मार्ग पर लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लोगों को बीच रास्ते में नहीं फंसना पड़ा। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह तड़के 3 बजे अचानक जिले भर में जोरदार बारिश होने लगी थी। जोकि दोपहर 11बजे तक जोरदार तरीके से बरसती रही। 11बजे से लेकर शाम 3बजे तक हल्की-हल्की बारिश होती रही।