{"_id":"64b84a4b35ebc99f5b0ee3c4","slug":"jammu-dehat-news-jammu-news-c-10-1-jmu1041-164858-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 17 से, विहिप और बजरंग दल ने प्रबंधों को लेकर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 17 से, विहिप और बजरंग दल ने प्रबंधों को लेकर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 17 अगस्त से शुरू होगी। इसके लेकर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंगदल ने बैठक की। इसमें बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनोरिया पहुंचे। उनके साथ राजस्थान संयोजक व यात्रा प्रमुख कृष्ण प्रजापत, विहिप जम्मू-कश्मीर व लद्दाख संगठन मंत्री राजेंद्र भाई, प्रांत संयोजक कार्तिक सूदन भी थे।
नीरज दोनोरिया ने तय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा को सुचारु एवं भव्य बनाने के लिए सुझाव दिए। प्रांत मठ मंदिर संपर्क प्रमुख अमित शर्मा ने बताया कि यात्रा 17 से 27 अगस्त तक चलेगी। यह सुंदरबनी में अल्पाहार के बाद राजोरी से होते हुए पुंछ पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम कर सुबह बाबा चट्टानी के दर्शन कर पुनः सुंदरबनी में रात्रि विश्राम कर सुबह शिवखोड़ी रवाना होगी l इस मौके विहिप जिला अध्यक्ष दर्शन वर्मा, जिला संघचालक चमन लाल, उपाध्यक्ष विजय कुमार, विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सोम राज, जिला मंत्री नरेश शर्मा, विभाग संयोजक तरुण वर्मा, विभाग गौरक्षा प्रमुख हर्ष मगोत्रा, जिला संयोजक विपन सूदन, सह संयोजक सचिन रैना, नगर अध्यक्ष एवं जिला सेवा प्रमुख शिशुपाल गुप्ता उपस्थित रहेl