{"_id":"64a32b5d552d0bb4810767d7","slug":"jammu-dehat-newa-jammu-news-c-289-1-sjam1009-24-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केलिको प्रिंटिंग कारीगरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केलिको प्रिंटिंग कारीगरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Tue, 04 Jul 2023 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 04 Jul 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के ऐतिहासिक किले में हस्तशिल्प विभाग सांबा की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने केलिको प्रिंटिंग कारीगरों के कौशल को बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कारीगरों को मानसी गुप्ता के नेतृत्व में एमजी डिजाइन स्कूल जम्मू द्वारा तीन महीने की अवधि के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उपायुक्त ने महिलाओं स्थायी आजीविका कमाने और दूसरों के लिए भी रोजगार पैदा करने के लिए कौशल सीखने की सलाह दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम केलिको कारीगरों को नए अवसर प्रदान करता है। इसके साथ ही सांबा का केलिको और अधिक लोकप्रिय हो जाएगा, जिससे लोगों का ध्यान इस ओर जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के ब्लॉक मुद्रित उत्पादों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी देखी गई और हस्तशिल्प विभाग द्वारा एक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। जहां भाग लेने वाले कारीगरों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए सहायक निदेशक हस्तशिल्प सांबा निहारिका ने सभा को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया बारे में बताया। केलिको प्रिंटिंग की इस विरासत कला के कारण सांबा को पारंपरिक रूप से शीटों का शहर, चादरों का शहर के रूप में जाना जाता है। यह परियोजना उपायुक्त के तत्वावधान में एमजीएनएफ सांबा के साथ हस्तशिल्प विभाग सांबा द्वारा की गई प्रमुख पहलों में से एक है। इस अवसर पर राजिंदर सिंह एडीडीसी सांबा और संझली जैन एमजीएनएफ के साथ-साथ अन्य स्टाफ सदस्य रहे।