{"_id":"64a32bf2c11472f4eb002a06","slug":"jammu-dehat-newa-jammu-news-c-272-1-raj1001-32-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रद्धा, विश्वास एवं आस्था के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा का पावन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रद्धा, विश्वास एवं आस्था के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा का पावन पर्व
Tue, 04 Jul 2023 08:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। गुरुपूर्णिमा का पावन पर्व सोमवार को जिले में श्रद्धा, विश्वास एवं आस्था के साथ मनाया गया। राजोरी के श्री धुदा धारी आश्रम एवं अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। लोगों ने अपने गुरु की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।
शहर के दलोगड़ा स्थित भोली माता आश्रम में श्री दिलबाग जी महाराज की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। आश्रम में भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गयी थी। श्रद्धालु अमित सूरी ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के मौके पर विशेष हवन एवं प्रसाद की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन द्वारा की जाती है। आश्रम में गुरुपूर्णिमा पर मेले-सा दृश्य देखने को मिलता है। वहां हवन के लिए श्रद्धालु भक्तों की लंबी कतार लगी थी। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में पहुंच गये थे। वही श्रद्धालु भक्तोें ने नारियल चढ़ाकर पूजा- अर्चना की। श्रद्धालु पुशपिंदर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि भोली माता के भक्त श्री दिलबाग जी महाराज के दर्शन मात्र से ही सारे कष्ट मिट जाते हैं। वहीं शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्तो की भीड़ लगी रही।