{"_id":"64a32b7b15e3b4cc8801c742","slug":"jammu-dehat-newa-jammu-news-c-165-1-sjam1004-18-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीरी,पहाड़ी व डोगरी कलाकारों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीरी,पहाड़ी व डोगरी कलाकारों ने बांधा समा
Tue, 04 Jul 2023 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 04 Jul 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक पर्यटन स्थल नूरीछंब में लोक गीत एवं, नृत्य उत्सव का आयोजन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में सोमवार को जिले की लोक कलाओं और पर्यटन के विकास हेतु एकेडमी आफ आर्ट कल्चर एंड लैग्वेज सब आफिस राजोरी पुंछ और पुंछ विकास प्राधिकरण की तरफ से गांव चंडीमाड़ा के करीब स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल नूरी छंब के निकट पार्क में लोक गीत एवं नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में घाटी से बुलाए गए कश्मीरी कलाकारों के साथ ही जम्मू, राजोरी और पुंछ के लोक कलाकारों ने लोकगीतों एवं नृत्य की प्रस्तुति से समा बांधा।
कश्मीर के लोक कलाकारों ने कश्मीरी लोक गीत एवं लोक नृत्य राउफ एवं धमाल पेश किए। इसके उपरांत पहाड़ी, जम्मू, राजोरी और पुंछ के लोक कलाकारों ने गोजरी, डोगरी, पहाड़ी लोकगीत, नृत्य प्रस्तुत किया। दिन भर चले इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी पहली बार इस प्रकार का खुले में आयोजन किए जाने पर प्रसन्नता प्रकट की। मुख्य आतिथी डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तार ने कार्यक्रम की सराहना की। वहीं मोहम्मद तनवीर का कहना था कि किसी भी क्षेत्र का विकास उसकी लोक विरासत के प्रचार प्रसार से होता है। सरकार को लोक कलाओं एवं पर्यटन को एक साथ जोड़ कर विकास के रास्ते पर आगे बड़ रही है। इस अवसर पर प्रदीप खन्ना, मोलवी मोहम्मद फरीद मलिक, खुरशीद राथर,जरीना बटट,अब्दुल गनी आदि भी उपस्थित रहे।