फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

Jammu News: गांवों की ओर बढ़ रहा चिनाब, समस्या दूर कराएं एसडीएम साहब

विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। एसडीएम साहब सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन चिनाब दरिया की भेंट चढ़ चुकी है। दरिया गांव की ओर बढ़ रहा है। कई गांवों से तो दरिया मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। समस्या का समाधान करवाएं। यह गुहार दरिया के आसपास के गांवों के लोगों ने लगाई है। एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर शनिवार को खौड़ उपजिले के गांव बकोर, इंद्री और गैर के दौरे पर आए थे। उन्होंने दरिया में जलस्तर का निरीक्षण किया।
सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि लील चुका दरिया
चिनाब का निरीक्षण करने आए एसडीएम को लोगों ने दरिया से हो रहे नुकसान से अवगत करवाया। लोगों को दर्द को सुन एसडीएम ने मौके पर ही बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को फोन किया। कहा कि भू-कटाव के कारण किसानों की अधिकतर उपजाऊ भूमि चिनाब में समा चुकी है। जलस्तर कम होते ही कटाव रोकने के लिए काम करें। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार चक्क मलाल शाम सिंह और पटवारी अरुण कुमार शर्मा को निर्देश दिए कि चिनाब में बही भूमि की रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि सरकार से किसानों के लिए मुआवजे की मांग की जाए। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से बात कर भू-कटाव रोकने के ठोस प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

25 गांवों को खतरा, चिनाब को चैनललाइज करे सरकार
लोगों ने एसडीएम को बताया कि चिनाब से करीब 25 गांवों को खतरा है। सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि इसमें समा चुकी है। पिछली बरसात में सरकारी मिडल स्कूल बकौर भी चपेट में आ गया था। चिनाब इस गांव के भीतर तक पहुंच चुका है। दतियाल, दानपुर, दरजाल, बोरपुर, इंद्री और गैर समेत करीब 25 गांवों को खतरा है। इसलिए सरकार तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग चिनाब को चैनललाइज कर नहर का रूप देकर समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed