{"_id":"644ad9c42a85c50f8305aca5","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-10-jam1008-103648-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राशन कार्ड की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राशन कार्ड की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
Fri, 28 Apr 2023 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। तहसील की जनता को राशन और राशन कार्ड को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर वीरवार को शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी के यूथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। गणेश चौधरी ने कहा कि बीते काफी समय से नया राशन कार्ड बनाने, राशन कार्ड को अलग करने पर रोक लगी हुई है, जिससे आम जनता के लिए मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं।
उन्होंने कहा अगर एक परिवार में चार भाई हैं और वह चारों अलग-अलग है मगर उनका राशन कार्ड एक है तो आप समझ सकते हैं ऐसी परिवार को कितनी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अगर एक परिवार में कोई सरकारी मुलाजिम है तो उस स्थिति में बाकी भाइयों को सरकार द्वारा दी जाने वाली कुछ योजनाओं जैसे बीपीएल का लाभ नहीं मिल सकता। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और प्रशासन पहले लोगों को 35 किलो राशन देता था जिसमे अब भारी कटौती की गई है जो क्षेत्र के कई परिवारों के लिए नाकाफी है। संबंधित विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उत्तर कर बहुत बड़ा प्रदर्शन करेंगे।